Sunday, May 24, 2026
Homeदेशऑपरेशन सिंदूर की मार से बिलबिलाया पाकिस्तान, मुरिदके में लश्‍कर के ठिकाने...

ऑपरेशन सिंदूर की मार से बिलबिलाया पाकिस्तान, मुरिदके में लश्‍कर के ठिकाने फिर खड़े करेगा, भारत की फौज भी तैयार

-


Last Updated:

शहबाज शरीफ की सरकार ने मुरीदके में मस्जिद और जेयूडी हेडक्वार्टर को फिर से बनाने का वादा किया है, जो ऑपरेशन सिंदूर में नष्ट हुए थे. पाकिस्तान ने 7 अरब डॉलर की IMF फंडिंग भी प्राप्त की है.

ऑपरेशन सिंदूर की मार से बिलबिलाया पाकिस्तान, लश्‍कर के ठिकाने फिर खड़े करेगा!

पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं. (Image:PTI)

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान ने मुरीदके में जेयूडी हेडक्वार्टर फिर बनाने का वादा किया.
  • भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया.
  • पाकिस्तान को IMF से 7 अरब डॉलर की फंडिंग मिली.

इस्लामाबाद. शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सरकार ने कथित तौर पर मुरीदके क्षेत्र में मस्जिदों और जमात-उद-दावा (जेयूडी) के हेडक्वार्टर को फिर से बनाने की कसम खाई है. जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इंडियन एयर फोर्स द्वारा नष्ट किए गए नौ आतंकवादी ठिकानों में से एक था. प्रतिबंधित जमात-उद-दावा की राजनीतिक शाखा और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मुखौटा संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग ने शनिवार को कहा कि सरकार ने उन्हें भरोसा दिया है कि मुरीदके का विकास उसके अपने खर्च पर किया जाएगा. इस हफ्ते के आरंभ में पाकिस्तान के संघीय मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने मुरीदके का दौरा किया था और कहा था कि पाकिस्तान सरकार ने अपने खर्च पर इस इलाके को फिर से बनाने का वचन दिया है.

उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर निजी रूप से ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुई मस्जिद को फिर से बनाने के लिए धन मुहैया कराएंगे. 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया. जिसमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना भी शामिल था. ये दोनों आतंकवादी संगठन भारतीय धरती पर बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार थे. यह हमला पहलगाम आतंकी हमले का बदला था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

मुरीदके लश्कर ए तैयबा का सेंटर

इस्लामाबाद ने दावा किया था कि लाहौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित मुरीदके में हुए हमलों में एक मस्जिद और एक शैक्षणिक परिसर को निशाना बनाया गया था. मरकज-ए-तैयबा नामक लश्कर मुख्यालय एक धर्मार्थ संगठन, जेयूडी के मुखौटे के नीचे काम करता है. बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय की तरह मरकज परिसर भी लश्कर का मुख्य केंद्र है. भारत का कहना है कि उसने आतंकवादियों को निशाना बनाया तथा 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि नागरिक हताहत हुए.

ऑपरेशन सिंदूर: पहले भेजे नकली फाइटर-ड्रोन, फिर असली से उड़ाया पाकिस्तान का रडार नेटवर्क, IAF के मास्टरप्लान की पूरी डिटेल

मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपये देने का वादा

इस बीच, आईएमएफ ने 9 मई को वाशिंगटन में अपनी बोर्ड बैठक में पाकिस्तान के लिए 7 अरब डॉलर की फंडिंग कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एक अरब डॉलर की कर्ज की रकम को मंजूरी दी थी. इस हफ्ते गुजरात के भुज वायुसेना स्टेशन पर वायु सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते भारत द्वारा नष्ट किए गए आतंकी ढांचे को फिर से बनाने की कोशिश शुरू कर दी है. पाकिस्तान के आम नागरिकों से एकत्र किए गए धन को इस्लामाबाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी मसूद अजहर को लगभग 14 करोड़ रुपये देने में खर्च करेगा. ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने जम्मू-कश्मीर में हुए इस नरसंहार की जिम्मेदारी ली थी.

authorimg

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

ऑपरेशन सिंदूर की मार से बिलबिलाया पाकिस्तान, लश्‍कर के ठिकाने फिर खड़े करेगा!



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts