Last Updated:
OnePlus 15s को लेकर नया लीक सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की डेवलपमेंट फिर से शुरू हो गई है और कैमरा सेटअप में बदलाव हो सकता है. जानें संभावित स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन…

फोटो: OnePlus 15
वनप्लस के आने वाले मिड-फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15s को लेकर पहले खबर आई थी कि कंपनी ने इसे कैंसल कर दिया है. ऐसा कहा जा रहा था कि पैरेंट कंपनी ओप्पो के इकोसिस्टम में कुछ इंटरनल बदलावों की वजह से यह फैसला लिया गया. लेकिन अब नई जानकारी सामने आई है, जिससे फैंस के लिए राहत की खबर है.
टिप्स्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि वनप्लस 15s अब फिर से लॉन्च प्लान में शामिल है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कंपनी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके बावजूद फोन की डेवलपमेंट दोबारा ट्रैक पर आ गई है, लेकिन कुछ बदलाव संभव हैं.
200MP कैमरा की डिटेल लीक
रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 15s के कैमरा सेटअप में बदलाव किया जा सकता है. पहले जो स्पेसिफिकेशन सामने आए थे, उनसे अलग ऑप्टिक्स देखने को मिल सकते हैं. लीक के अनुसार, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस हो सकता है.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.31 इंच का फ्लैट OLED पैनल मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और पतले, एकसमान बेज़ल्स के साथ आएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का 3nm बेस्ड स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो फ्लैगशिप वनप्लस 15 में भी दिया गया है.
स्टोरेज और रैम के मामले में यह फोन कई ऑप्शन के साथ आ सकता है- 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB तक.
बताया जा रहा है कि चीन में वनप्लस 15T को मार्च के मध्य या आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है. इसके बाद ग्लोबल मार्केट में वनप्लस 15s पेश किया जा सकता है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है. अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो वनप्लस 15s एक पावरफुल मिड-फ्लैगशिप विकल्प बन सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

