Thursday, February 26, 2026
Homeतकनीकशाओमी 5000mAh 15W अल्ट्राथिन पावर बैंक ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत

शाओमी 5000mAh 15W अल्ट्राथिन पावर बैंक ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत

-


शाओमी ने अपने शाओमी अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावर बैंक 5000 15W को अब ज्यादा ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध करा दिया है. ये पावर बैंक पहले कुछ एशियाई देशों में लॉन्च हुआ था और अब ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और जापान जैसे देशों में भी मिल रहा है.

यह कॉम्पैक्ट और स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो बिना फोन को भारी बनाए बैकअप पावर चाहते हैं. इसका सीधा मुकाबला ऐपल मैगसेफ बैटरी पैक से माना जा रहा है, लेकिन शाओमी का यह मॉडल ज्यादा पतला है.

यह तीन कलर ऑप्शन में आता है:
ग्रेफाइट ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर और रेडिएंट ऑरेन्ज.

डिजाइन और बैटरी
ये पावर बैंक सिर्फ 6mm पतला है और इसका वजन 98 ग्राम है. यानी इसे फोन के साथ मैग्नेटिक तरीके से लगाकर जेब में आसानी से रखा जा सकता है.

इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है (रेटेड कैपेसिटी 3,000mAh @ 5V). शाओमी ने इसमें हाई-एनर्जी-डेंसिटी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया है.

चार्जिंग फीचर्स

  1. 15W तक मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  2. iPhone के लिएं 7.5W वायरलेस आउटपुट
  3. USB Type-C पोर्ट से 22.5W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
  4. एक साथ दो डिवाइस चार्ज करने की सुविधा (वायर्ड + वायरलेस)

किन-किन फोन के साथ काम करेगा?

ये पावर बैंक शाओमी 12 सीरीज से लेकर शाओमी 15 और 15 Ultra तक सपोर्ट करता है. साथ ही ये ऐपल के आईफोन 12 से लेकर आईफोन 17 सीरीज़, सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा से गैलेक्सी S25 अल्ट्रा तक और गूगल पिक्सल 9 और पिक्सल 10 सीरीज (प्रो और फोल्ड मॉडल सहित) के साथ भी काम करता है.

सेफ्टी और कूलिंग
शाओमी ने इसमें 4369 sq mm ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन शीट और ड्यूल NTC टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम दिया है, जिससे चार्जिंग के दौरान तापमान कंट्रोल रहता है.

कीमत और कलर ऑप्शन

  • ऑस्ट्रेलिया: AUD 69.50 (लगभग ₹4,500)
  • सिंगापुर: SGD 69.90 (लगभग ₹5,000)
  • जापान: JPY 5,980 (लगभग ₹3,500)

भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

इसके अलावा ओवरवोल्टेज, ओवरकरंट, शॉर्ट सर्किट, ओवरचार्ज और फॉरेन ऑब्जेक्ट डिटेक्शन जैसे कई सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं. शाओमी अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावर बैंक 5000 15W उन यूज़र्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो स्लिम, हल्का और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक चाहते हैं.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts