Sunday, May 24, 2026
Homeदेशसिगरेट लाकर दो... युवक की डिमांड पूरी नहीं हुई तो क्या हुआ...

सिगरेट लाकर दो… युवक की डिमांड पूरी नहीं हुई तो क्या हुआ देखें वीडियो

-


Last Updated:

Bangalore Techie Murder: बेंगलुरु के कनकपुरा रोड पर सिगरेट लाने से इनकार करना एक टेक प्रोफेशनल को भारी पड़ गया. आरोपी ने बाइक सवार युवक को कार से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज क…और पढ़ें

सिगरेट लाकर दो... युवक की डिमांड पूरी नहीं हुई तो क्या हुआ देखें वीडियो

सिगरेट को लेकर शुरू हुई बहस ने ली जान. (फोटो Instagram)

हाइलाइट्स

  • सिगरेट लाने से मना करने पर युवक की हत्या
  • आरोपी ने बाइक को कार से टक्कर मारी, युवक की मौत
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज किया

Bangalore Techie Murder: बेंगलुरु में एक छोटी-सी बात जानलेवा साबित हो गई. 29 साल के टेक प्रोफेशनल एचएन संजय की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उन्होंने एक शख्स के लिए सिगरेट लाने से मना कर दिया था. यह चौंकाने वाली घटना कनकपुरा रोड पर वसंतपुरा क्रॉस के पास 10 मई को हुई. आरोपी प्रतीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.

संजय जो एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे अपने दोस्त चेतन पुजामथ के साथ ऑफिस ब्रेक के दौरान सड़क किनारे सिगरेट पी रहे थे. तभी प्रतीक नाम का एक व्यक्ति जो एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है वहां कार से पहुंचा और संजय से कहा कि वो उसके लिए भी सिगरेट लेकर आए. जब संजय ने मना किया तो प्रतीक भड़क गया. आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया और प्रतीक वहां से चला गया. लेकिन उसका गुस्सा थमा नहीं था.

पढ़ें- प्यार में पागल मां ने सारी हदें की पार, प्रेमी संग मिल बेटे के लिए रची खौफनाक साजिश





Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts