Wednesday, April 1, 2026
Homeतकनीक₹13,999 में नया 5G फोन खरीदना है? ये नया मोबाइल हो सकता...

₹13,999 में नया 5G फोन खरीदना है? ये नया मोबाइल हो सकता है सही, मिलेगा 50MP कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग भी

-


भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा इंटरनेशनल ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लावा बोल्ड 2 5G लॉन्च किया है. ये फोन पिछले साल आए Bold 5G का अपग्रेडेड वर्जन है. कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला 5G फोन खरीदना चाहते हैं. इस फोन की कीमत ₹13,999 रखी गई है और लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹1,000 का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा.

ये स्मार्टफोन 19 मार्च से अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन- फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया है.

कैसे हैं फोन के सभी फीचर्स?
डिस्प्ले की बात करें तो लावा बोल्ड 2 5G में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन स्मूद और तेज दिखाई देती है. गेमिंग, वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग के दौरान यह फीचर काफी अच्छा एक्सपीरिएंस देता है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है. यह चिपसेट रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ हल्की गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी अच्छा माना जाता है.

फोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और डेटा ट्रांसफर भी तेज होता है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. कुल मिलाकर, लावा बोल्ड 2 5G कम कीमत में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स के साथ एक अच्छा बजट 5G ऑप्शन बन सकता है.

खास है कैमरा भी
कैमरा की बात करें तो लावा बोल्ड 2 5G में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है जिसमें सोनी सेंसर लगा है. यह कैमरा अच्छी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग में मदद करता है. इसके अलावा फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

बैटरी के मामले में भी यह फोन अच्छा माना जा रहा है. इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है. साथ ही इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts