Sunday, May 24, 2026
HomeदेशAmbala News: हरियाणा के अंबाला में विवाहिता मौत पर बवाल, ससुर की...

Ambala News: हरियाणा के अंबाला में विवाहिता मौत पर बवाल, ससुर की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, बोले-पुलिस केस से नाम निकालना चाहती है

-


Last Updated:

अंबाला में विवाहिता की मौत पर बवाल जारी है. परिजन ससुर जरनैल सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. SHO ने SIT बनाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विवाहिता मौत पर बवाल, ससुर की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, बोले-पुलिस केस से...

अंबाला में विवाहिता की मौत पर हंगामा.

हरियाणाः अंबाला में विवाहिता मौत पर बवाल, ससुर की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, बोले-पुलिस केस से नाम निकालना चाहती है

अंबाला. हरियाणा के अंबाला के मोहड़ा में कुछ दिन पहले हुई विवाहिता की मौत का मामला शांत नहीं हो रहा है. लड़की के परिजनों ने पहले भी ससुराल पक्ष के खिलाफ मोहड़ा चौकी में प्रदर्शन किया था. आज फिर लड़की के परिजन अंबाला कैंट लघु सचिवालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस लड़की के ससुर का नाम केस से निकालना चाहती है और केस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, इसलिए समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है. अंबाला पड़ाव थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया. SHO ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ससुराल पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और लड़की के ससुर को पकड़ने के लिए SIT बनाकर कार्रवाई की जाएगी. जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दरअसल, कुछ दिन पहले अंबाला के मोहड़ा गांव में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया था. विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लड़की को मारने का आरोप लगाया था और इसको लेकर उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था. लेकिन कार्रवाई न होने के चलते उन्होंने मोहड़ा चौकी पर प्रदर्शन किया था. पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया था. आज फिर से विवाहिता के परिजनों ने अंबाला कैंट लघु सचिवालय में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस पर विवाहिता के ससुर का नाम केस से बाहर निकालने और केस को कमजोर करने का आरोप लगाया.

हालांकि पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि पुलिस लड़की के ससुर का नाम केस से निकालना चाहती है, इसलिए उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. लड़की के परिजनों का कहना है कि अंबाला कैंट डीएसपी बार-बार समय दे रहे हैं और कार्रवाई नहीं कर रहे. जब तक लड़की के ससुर को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक लड़की के माता-पिता धरने पर बैठे रहेंगे.

SIT बनाई जाएगी-SHO

अंबाला कैंट पड़ाव थाना प्रभारी धर्मवीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़की के परिजन आए थे और लड़की के ससुर जरनैल सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. उच्च अधिकारियों से बात करके SIT बनाई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. हालांकि SHO ने आश्वासन तो दे दिया है, लेकिन अब देखना होगा कि पुलिस कब तक लड़की के ससुर को गिरफ्तार करती है. पुलिस प्रशासन द्वारा पहले भी आश्वासन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. 6 मई को लड़की के परिजनों ने मोहड़ा चौकी में धरना प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई थी.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeharyana

विवाहिता मौत पर बवाल, ससुर की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, बोले-पुलिस केस से…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts