Monday, May 18, 2026
Homeव्यापारStock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates |8 January 2026 | सेंसेक्स...

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates |8 January 2026 | सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84,181 पर बंद: निफ्टी 25,877 पर आया; मेटल, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस शेयर्स में बिकवाली

-


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84,181 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 264 अंक की गिरावट रही, ये 25,877 पर बंद हुआ।

सुबह बाजार की शुरुआत नेगेटिव रही। शुरुआती कुछ घंटों में बाजार ने संभलने की कोशिश की, लेकिन अंतिम घंटों में मेटल, ऑयल और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली तेज हो गई।

बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से भारत पर 500% तक लगाने की धमकी को माना जा रहा है। भारत ने अभी तक रूसी तेल की खरीदारी बंद नहीं की है जिसकी वजह से ट्रम्प 50% टैरिफ को 500% कर सकते हैं।

सेक्टर का हाल

सेक्टर

क्लोजिंग लेवल

चेंज (%)

निफ्टी मेटल

11,132.00

-3.40

निफ्टी ऑयल एंड गैस

11,582.35

-2.84

निफ्टी PSU बैंक

8,585.35

-2.08

निफ्टी आईटी

37,920.30

-1.99

निफ्टी रियल्टी

894.25

-1.71

निफ्टी फार्मा

22,962.55

-1.39

निफ्टी मीडिया

1,437.40

-1.38

निफ्टी हेल्थकेयर

14,808.55

-1.38

निफ्टी ऑटो

28,414.95

-0.97

निफ्टी FMCG

53,010.15

-0.90

निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स

38,037.60

-0.78

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज

27,672.60

-0.65

निफ्टी बैंक

59,686.50

-0.51

निफ्टी प्राइवेट बैंक

28,774.90

-0.37

गिरावट के बीच इन शेयरों ने दिखाई मजबूती

बाजार में गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने निवेशकों को राहत भी दी। IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 2% चढ़कर बंद हुआ, कंपनी ने हाल ही में सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती की है। वहीं, बालाजी एमाइंस के शेयर में 14% का उछाल देखा गया। पेनेसिया बायोटेक भी 13% चढ़ा, क्योंकि कंपनी ने डेंगू वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है।

बाजार से जुड़ी 3 बड़ी बातें…

  • निफ्टी-50 के 50 में से 45 शेयर गिरावट में बंद हुए। एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 1:5 रहा। यानी, बढ़ने वाले हर एक शेयर के मुकाबले 5 शेयर गिर रहे थे।
  • BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गया। ये 479 लाख करोड़ से घटकर 472 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।
  • ग्लोबल मार्केट में कमोडिटी की कीमतों में आई कमी की वजह से हिंदुस्तान जिंक, जिंदल स्टील जैसा मेटल शेयरों में 7% तक की गिरावट देखी गई।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.029% ऊपर 4,552 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.63% नीचे 51,117 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.17% नीचे 26,149 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.068% गिरकर 4,082 पर बंद हुआ।
  • 7 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.94% गिरकर 48,996 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.16% चढ़ा। S&P 500 में 0.34% की गिरावट रही।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,669 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 7 जनवरी को FII यानी, विदेशी निवेशकों ने 1,669 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 2,992 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,084 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

एक्सपर्ट व्यू: फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी का 25,900 का लेवल टूटना एक कमजोर संकेत है। जब तक बाजार दोबारा इस स्तर के ऊपर नहीं आता, तब तक दबाव बना रह सकता है। अभी बहुत ज्यादा आक्रामक होकर खरीदारी न करें और ग्लोबल मार्केट के संकेतों का इंतजार करें। आईटी और मेटल जैसे सेक्टरों में अभी अस्थिरता बनी रह सकती है।

कल से ओपन होगा भारत कोकिंग कोल का IPO

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO कल यानी 9 जनवरी से ओपन होगा। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी इसके जरिए 1,071.11 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 7 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स करीब 102 अंक की गिरावट के साथ 84,961 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,140 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts