Last Updated:
dulhan yellow-after suhagrat जलगांव के भाटखेड़े गांव में शादी के तीन दिन बाद एक दुल्हन की मौत हो गई. सुहागरात के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और वह पीली पड़ गई. डॉक्टरों ने पीलिया और निमोनिया बताया. इलाज के दौरान उसक…और पढ़ें
सुहागरात के तीन दिन बाद दुल्हन पीली पड़ गई थी. (फोटो News18)
हाइलाइट्स
- दुल्हन की शादी के तीन दिन बाद मौत हो गई.
- लक्ष्मी को पीलिया और निमोनिया था.
- गांव में लक्ष्मी की मौत से शोक का माहौल.
न्यूज18 मराठी
जलगांव: शादी के तीन दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन की जिंदगी खत्म हो गई. सुहागरात के बाद घर में खुशियों का माहौल था लेकिन तीसरे दिन सुबह सब तब चौंक गए जब दुल्हन का रंग अचानक पीला पड़ने लगा. हालत बिगड़ती गई और फिर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ये घटना महाराष्ट्र के एरंडोल तालुका के भाटखेड़े गांव में हुई. जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है.
मृतक दुल्हन का नाम लक्ष्मी मुकेश जगताप (20 वर्ष) था. उसकी शादी 14 मई को तरुण मुकेश जगताप से हुई थी. शादी के अगले ही दिन उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. शुरुआत में उसे एरंडोल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जलगांव ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि लक्ष्मी को पीलिया और निमोनिया था.
पढ़ें- सीनियर के टच में आई महिला पुलिस अधिकारी, घर पर बुलाकर बोला चाय पियो, फिर…
शादी के दिन भी चक्कर खाकर गिरी थी दुल्हन
स्थानीय लोगों के अनुसार, लक्ष्मी की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. शादी के दिन दोपहर में वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी थी. गांव के डॉक्टर को बुलाया गया और उसे थोड़ी राहत मिलने के बाद शादी की रस्में पूरी की गईं. लेकिन शादी के अगले दिन उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और तीसरे दिन ही उसकी मौत हो गई.
गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
लक्ष्मी की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. शादी के मंडप में जहां कुछ दिन पहले खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा है. शनिवार शाम भाटखेड़े में लक्ष्मी का अंतिम संस्कार किया गया. वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं. लक्ष्मी और उसके पति मुकेश ने एक साथ जीवन बिताने के सपने देखे थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ छीन लिया.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

