Sunday, May 17, 2026
Homeतकनीकशाओमी की राह पर चलने की तैयारी में है ये भातीय कंपनी,...

शाओमी की राह पर चलने की तैयारी में है ये भातीय कंपनी, अगले फोन में दे सकती है दो डिस्प्ले, कैमरा 50MP का

-


Last Updated:

लावा ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, जिसमें रियर सेकेंडरी डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा मिलेगा. लॉन्च जल्द होने की उम्मीद है.

शाओमी की राह पर चलने की तैयारी में ये भातीय कंपनी, आ सकता है 2 डिस्प्ले फोनफोटो: Lava/X.

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी ने अपने आने वाले नए स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन की एक खास झलक देखने को मिली है. इस टीज़र से साफ संकेत मिलता है कि Lava जल्द ही भारत में एक डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि कंपनी ने अभी फोन के नाम और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ‘Coming Soon’ लिखे टीज़र ने यूज़र्स की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है.

टीज़र इमेज के मुताबिक, इस नए Lava स्मार्टफोन में रियर साइड पर सेकेंडरी डिस्प्ले दी जाएगी. यह छोटी स्क्रीन फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल के साथ लगी होगी. इसी कैमरा आइलैंड में दो कैमरा रिंग्स भी दिखाई दे रही हैं, जिससे यह साफ होता है कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके अलावा, रियर पैनल पर उभरे हुए टेक्स्ट से ये भी कंफर्म होता है कि फोन में 50MP AI कैमरा दिया जाएगा.

डिजाइन की बात करें तो फोन के किनारे हल्के कर्व्ड और शार्प फिनिश के साथ नजर आ रहे हैं. कैमरा मॉड्यूल थोड़ा उभरा हुआ है, जो आजकल के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में आम बात है. टीज़र को ध्यान से देखने पर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन के पावर और वॉल्यूम बटन बाईं ओर दिए जा सकते हैं, क्योंकि दाईं तरफ का फ्रेम पूरी तरह साफ दिखाई दे रहा है.

यह लावा का पहला डुअल डिस्प्ले फोन नहीं होगा. इससे पहले कंपनी लावा अग्नि 3 और लावा ब्लेज़ डुओ जैसे स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुकी है, जिनमें पीछे की तरफ सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले दी गई थी. इन फोन में रियर डिस्प्ले का इस्तेमाल सेल्फी लेने, म्यूजिक कंट्रोल करने, नोटिफिकेशन देखने और टाइमर या अलार्म जैसी सेटिंग्स के लिए किया जा सकता था. माना जा रहा है कि आने वाले इस नए फोन में भी ऐसे ही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

शाओमी की राह पर…
कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि लावा का ये नया फोन Xiaomi 17 Pro जैसे स्मार्टफोन्स से प्रेरित हो सकता है, जिनमें हाई ब्राइटनेस वाली सेकेंडरी डिस्प्ले दी जाती है. फिलहाल लावा ने फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

लेकिन इतना तय है कि लावा एक बार फिर कुछ अलग और नया करने की कोशिश कर रही है. आने वाले दिनों में जैसे-जैसे ज्यादा जानकारी सामने आएगी, यह देखना दिलचस्प होगा कि लावा का यह डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन भारतीय बाजार में कितना असर छोड़ पाता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

शाओमी की राह पर चलने की तैयारी में ये भातीय कंपनी, आ सकता है 2 डिस्प्ले फोन



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts