Saturday, May 16, 2026
Homeव्यापारJio Financial Services Q3 Profit Down 9%

Jio Financial Services Q3 Profit Down 9%

-


मुंबई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 269 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 9% घट गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 295 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

वहीं कंपनी के कमाई में 101% की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जियो फाइनेंशियल ने 901 करोड़ रुपए की कमाई की है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 449 करोड़ रुपए था। नए बिजनेस में निवेश और बढ़ते खर्चों की वजह से मुनाफे में हल्की कमी आई है।

जियो फाइनेंस रिजल्ट की 4 बड़ी बातें

  • मैनेजमेंट वाली कुल संपत्ति बढ़ी: कंपनी अब पहले से ज्यादा पैसा मैनेज कर रही है। इसकी कुल संपत्ति (AUM) पिछली तिमाही के मुकाबले 29% बढ़कर ₹19,049 करोड़ हो गई है। इसका मतलब है कि कंपनी का दायरा तेजी से फैल रहा है।
  • कर्ज बांटने में आई तेजी: कंपनी के लोन बिजनेस (जियो क्रेडिट) ने इस तिमाही में ₹8,615 करोड़ के लोन बांटे। यह पिछले साल के मुकाबले लगभग दो गुना ज्यादा है। लोग जियो से कर्ज लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
  • जियो पेमेंट्स बैंक की कमाई बढ़ी: बैंक की कुल कमाई 10 गुना बढ़ गई है। अब इसके पास 32 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। बैंक में लोगों का जमा पैसा (डिपॉजिट्स) भी 94% बढ़कर ₹507 करोड़ हो गया है।
  • पेमेंट ट्रांजैक्शन में ढाई गुना उछाल: जियो के जरिए होने वाले कुल ट्रांजैक्शन का वॉल्यूम 2.6 गुना बढ़कर ₹16,315 करोड़ पर पहुंच गया है। यानी दुकानदार और ग्राहक पेमेंट के लिए जियो के सिस्टम का इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा कर रहे हैं।

जियो फाइनेंस का शेयर 6 महीने में 10% गिरा

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर कल 287.30 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर ने पिछले 5 दिन में 1.58% गिरा है। एक महीने में 4.11% गिरा है और 6 महीने में 10% गिरा है। एक साल में फाइनेंस कंपनी का शेयर 5.47% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.83 लाख करोड़ रुपए है।

1999 में बनी थी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को 22 जुलाई 1999 को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के रूप में शामिल किया गया था। इसके बाद, कंपनी का नाम बदलकर रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड कर दिया गया। 25 जुलाई 2023 को इनकॉर्पोरेशन का एक नया सर्टिफिकेट इश्यू कर कंपनी का नाम बदलकर ‘जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड’ कर दिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts