Saturday, May 16, 2026
Homeव्यापाररिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 1% बढ़कर ₹18,645 करोड़ हुआ:तीसरी तिमाही में कमाई...

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 1% बढ़कर ₹18,645 करोड़ हुआ:तीसरी तिमाही में कमाई ₹2.74 लाख करोड़ रही, कंपनी का रेवेन्यू 10.5% बढ़ा

-




मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कुल कमाई (टोटल इनकम) 2,74,410 करोड़ रुपए रही। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 1% ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 2,48,079 करोड़ रुपए की कमाई की थी। टोटल इनकम में से कर्मचारियों की सैलरी, टैक्स, कच्चे माल की कीमत जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के ओनर्स के पास 18,645 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। यह 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही से 1% ज्यादा है। पिछले साल कंपनी को 18,540 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। रेवेन्यू 10.5% बढ़कर ₹2.69 लाख करोड़ रहा तीसरी तिमाही में रिलायंस ने प्रोडक्ट और सर्विस से 2,69,496 करोड़ रुपए का राजस्व यानी रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 10.5% बढ़ा है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2024 में कंपनी ने 2,43,865 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। 1 साल में 15% चढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार, 16 जनवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.15% बढ़कर 1,461 के स्तर पर बंद हुआ। बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 0.17% चढ़ा है। एक महीने में 5% और 6 महीने में 2% गिरा है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 7% गिरा है। वहीं कंपनी के शेयर में एक साल में 15% की तेजी रही। रिलायंस का मार्केट कैप 19.72 लाख करोड़ रुपए। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है रिलायंस रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। ये अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है।



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts