Saturday, May 16, 2026
Homeव्यापारSilver Hits All-Time High ₹2.82 Lakhkg; Stock Market to Open Sunday

Silver Hits All-Time High ₹2.82 Lakhkg; Stock Market to Open Sunday

-


नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर टोल प्लाजा से जुड़ी रही। 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे। नए नियमों के लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के लिए सिर्फ फास्टैग (FASTag) या UPI पेमेंट का ही इस्तेमाल करना होगा।

वहीं, चांदी के दाम में लगातार चौथे दिन तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत 4,378 रुपए बढ़कर 2,81,890 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इससे पहले 14 जनवरी को चांदी की कीमत 2,77,512 रुपए थी।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज छुट्टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. टोल प्लाजा 1 अप्रैल से कैशलेस, नकद भुगतान बंद होगा:सिर्फ फास्टैग या UPI से टैक्स लिया जाएगा; अभी 25 टोल पर ट्रायल शुरू

1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे। नए नियमों के लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के लिए सिर्फ फास्टैग (FASTag) या UPI पेमेंट का ही इस्तेमाल करना होगा।

यह जानकारी टीवी न्यूज चैनल आज तक को इंटरव्यू में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने दी। उन्होंने कहा कि टोल पर नकद (कैश) लेनदेन को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी ₹2.82 लाख/kg के ऑल टाइम हाई पर पहुंची:4 दिन में कीमत ₹40 हजार बढ़ी; सोना ₹1.42 लाख/10g हुआ

चांदी के दाम में आज 16 जनवरी को लगातार चौथे दिन तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत 4,378 रुपए बढ़कर 2,81,890 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इससे पहले 14 जनवरी को चांदी की कीमत 2,77,512 रुपए थी।

चार दिन में चांदी 40 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। वहीं, सोने के दाम में तीन दिन की तेजी के बाद आज गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 422 रुपए गिरकर 1,41,593 रुपए पर पहुंच गया। 14 जनवरी को इसने 1,42,015 रुपए पर ऑल टाइम हाई बनाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. 1 फरवरी को रविवार, फिर भी शेयर बाजार खुलेगा:2026 का बजट आएगा; BSE-NSE का फैसला- सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होगी

हर साल की तरह इस बार भी 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। हालांकि, इस साल 1 फरवरी को रविवार है, लेकिन इसके बावजूद शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शुक्रवार को सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 1% बढ़कर ₹18,645 करोड़ हुआ:तीसरी तिमाही में कमाई ₹2.74 लाख करोड़ रही, कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़ा

मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कुल कमाई (टोटल इनकम) 2.74 लाख करोड़ रुपए रही। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 1% ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 2.48 लाख करोड़ रुपए की कमाई की थी।

टोटल इनकम में से कर्मचारियों की सैलरी, टैक्स, कच्चे माल की कीमत जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के ओनर्स के पास 18,645 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। यह 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही से 1% ज्यादा है। पिछले साल कंपनी को 18,540 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts