Sunday, May 17, 2026
Homeतकनीकवॉटंसऐप Web पर ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर जल्द, जानें अपडेट.

वॉटंसऐप Web पर ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर जल्द, जानें अपडेट.

-


वॉटंसऐप अपने वेब प्लेटफॉर्म को और ज्यादा दमदार बनाने की तैयारी कर रहा है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी वॉटंसऐप Web पर ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट जोड़ने पर काम कर रही है. अगर यह फीचर रोलआउट होता है, तो वॉटंसऐप Web का एक्सपीरिएंस मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप के काफी करीब आ जाएगा.

अब तक वॉटंसऐप वेब का इस्तेमाल मुख्य रूप से मैसेजिंग के लिए किया जाता था, जबकि कॉलिंग के लिए यूज़र्स को मोबाइल या डेस्कटॉप ऐप पर निर्भर रहना पड़ता था. लेकिन नए अपडेट के बाद यूज़र्स सीधे वेब ब्राउज़र से ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉल कर सकेंगे. इससे उन लोगों को खास फायदा मिलेगा जो काम के दौरान लैपटॉप या शेयर किए गए सिस्टम पर वॉटंसऐप Web का इस्तेमाल करते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, वॉटंसऐप का फोकस इस बात पर है कि यूज़र किसी भी प्लेटफॉर्म पर हों, उन्हें जरूरी कम्युनिकेशन फीचर्स की कमी महसूस न हो. यानी मोबाइल, डेस्कटॉप और वेब, तीनों पर लगभग एक जैसा अनुभव मिल सके.

हालांकि, ग्रुप कॉल में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. WABetaInfo के मुताबिक, वॉटंसऐप Web पर शुरुआती दौर में ग्रुप कॉल के लिए पार्टिसिपेंट लिमिट कम रखी जा सकती है, ताकि कॉल की स्टेबिलिटी बनी रहे. जहां मोबाइल ऐप पर अभी 32 लोगों तक की ग्रुप कॉल सपोर्ट मिलती है, वहीं वेब वर्जन में यह लिमिट शुरुआत में 8 या 16 यूज़र्स तक सीमित हो सकती है. कंपनी ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

फोटो: Wabetainfo.

मिलेगा कॉल लिंक सपोर्ट
इसके अलावा, वॉटंसऐप Web पर कॉल लिंक सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है. इस फीचर के जरिए यूज़र्स ग्रुप कॉल के लिए एक शेयर करने योग्य लिंक बना सकेंगे, जिससे लोग बिना किसी झंझट के कॉल जॉइन कर पाएंगे. इससे बड़े ग्रुप कॉल को मैनेज करना आसान हो जाएगा और वॉटंसऐप की टक्कर Zoom और Google Meet जैसे प्लेटफॉर्म्स से और मजबूत हो सकती है.

इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वॉटंसऐप Web के लिए कॉल शेड्यूलिंग फीचर पर भी काम चल रहा है. इस फीचर के तहत यूज़र कॉल का नाम, विवरण, शुरू होने का समय और अनुमानित खत्म होने का समय सेट कर सकेंगे. हालांकि, शेड्यूल की गई कॉल अपने आप शुरू नहीं होगी, बल्कि एक इवेंट की तरह दिखाई देगी, ताकि सभी प्रतिभागी पहले से तैयार रह सकें.

कुल मिलाकर, अगर ये सभी फीचर्स वॉटंसऐप Web पर आते हैं, तो यह प्लेटफॉर्म प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरह के यूज़र्स के लिए पहले से कहीं ज्यादा उपयोगी बन जाएगा.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts