Sunday, May 17, 2026
Homeतकनीक10,000mAh बैटरी वाला Realme P4 Power 5G जल्द आ रहा है भारत!...

10,000mAh बैटरी वाला Realme P4 Power 5G जल्द आ रहा है भारत! टीज़र लाइव, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले

-


रियलमी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका आने वाला स्मार्टफोन रियलमी P4 Power 5G होगा. ये फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा और इसकी ऑनलाइन उपलब्धता के लिए Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है. हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हालिया लीक के मुताबिक ये स्मार्टफोन जनवरी के आखिर में पेश किया जा सकता है.

टिप्स्टर संजू चौधरी के शेयर की गई जानकारी के अनुसार, रियलमी P4 Power 5G के रिटेल बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है. बॉक्स पर फोन की कीमत ₹37,999 लिखी हुई दिखाई दे रही है, जो इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की बताई जा रही है.

हालांकि, आमतौर पर बॉक्स पर दी गई कीमत असली बाजार कीमत से ज्यादा होती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के समय फोन इससे कम कीमत में उपलब्ध होगा. इसी लीक में दावा किया गया है कि रियलमी P4 Power 5G की भारत में लॉन्च डेट 29 जनवरी हो सकती है.

डिज़ाइन की बात करें तो Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए रियलमी ने फोन की झलक दिखाई है. इसमें स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नजर आता है. फोन का फ्रेम फ्लैट डिजाइन के साथ आता है और पीछे की तरफ डुअल-टोन फिनिश दी गई है.

पावर बटन और वॉल्यूम कीज़ दाईं ओर मौजूद हैं, जबकि बायां साइड बिल्कुल साफ रखा गया है. रियलमी ने भारत में फोन को TransSilver, TransOrange और TransBlue कलर ऑप्शन में लॉन्च करने की पुष्टि की है.

सॉफ्टवेयर के मामले में रियलमी P4 Power 5G Android 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 के साथ आएगा. कंपनी ने लंबे समय के अपडेट सपोर्ट का वादा किया है, जिसके तहत फोन को 3 साल तक Android OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे.

मिलेगी काफी बड़ी बैटरी
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा, फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा. इतनी बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट के साथ रियलमी P4 Power 5G पावर यूज़र्स के लिए एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts