Saturday, May 16, 2026
Homeतकनीकफ्री यूज़र्स के लिए बड़ा झटका, YouTube Music में अब नहीं मिलेगी...

फ्री यूज़र्स के लिए बड़ा झटका, YouTube Music में अब नहीं मिलेगी ये सुविधा, अलग से देने होंगे पैसे

-


Last Updated:

YouTube Music ने कई यूज़र्स के लिए Lyrics को Premium के पीछे लॉक करना शुरू कर दिया है. अब फ्री यूज़र्स को सिर्फ 5 बार Lyrics देखने की सुविधा मिलेगी, उसके बाद सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा.

ख़बरें फटाफट

फ्री यूज़र्स के लिए बड़ा झटका, YouTube Music में अब नहीं मिलेगी ये सुविधाZoom

अब सिर्फ 5 बार दिखेंगे Lyrics

YouTube Music ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव लागू करना शुरू कर दिया है. अब कई यूज़र्स के लिए गानों के Lyrics फ्री में उपलब्ध नहीं होंगे. कंपनी ने लीरिक्स फीचर को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के पीछे लॉक करना शुरू कर दिया है, जिससे फ्री यूज़र्स के लिए अनुभव सीमित हो जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बदलाव पिछले कुछ महीनों से टेस्टिंग में था, लेकिन अब इसे दुनिया भर के अकाउंट्स पर लागू किया जा रहा है. जैसे ही यह बदलाव किसी यूज़र के अकाउंट पर लागू होता है, Now Playing स्क्रीन पर लीरिक्स टैब के ऊपर एक नया कार्ड दिखाई देता है. इसमें बताया जाता है कि यूज़र के पास फ्री लीरिक्स देखने के कितने मौके बचे हैं.

गूगल फ्री यूज़र्स को सिर्फ पांच बार Lyrics देखने की अनुमति देता है. इन पांच व्यूज़ के बाद पूरे लीरिक्स देखने का ऑप्शन बंद हो जाता है. इसके बाद यूज़र को गाने के सिर्फ शुरुआती कुछ लाइनें दिखाई देती हैं, जबकि बाकी हिस्सा धुंधला कर दिया जाता है और उसे स्क्रॉल नहीं किया जा सकता.

पूरा लीरिक्स देखने के लिए यूज़र को यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम या यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा. अमेरिका में यूट्यूब म्युजिक प्रीमियम की कीमत 10.99 डॉलर प्रति महीना है, जिसमें एड-फ्री म्युजिक, बैकग्राउंड प्लेबैक, ऑफलाइन डाउनलोड और AI फीचर्स मिलते हैं. वहीं यूट्यूब प्रीमियम की कीमत 13.99 डॉलर प्रति महीना है, जिसमें मुख्य यूट्यूब ऐप पर भी एड-फ्री वीडियो देखने की सुविधा मिलती है.

कितने हैं पेड सब्सक्रिप्शन
यह बदलाव ऐसे समय पर आया है जब गूगल ने हाल ही में बताया कि उसके पास 325 मिलियन से ज्यादा पेड सब्सक्रिप्शन हैं. 2025 में ही YouTube ने विज्ञापनों और सब्सक्रिप्शन से मिलाकर 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी.

ये कदम दिखाता है कि YouTube अब ज्यादा फीचर्स को पेड मॉडल की ओर ले जा रहा है, जिससे फ्री यूज़र्स को धीरे-धीरे सीमित अनुभव मिलेगा.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

फ्री यूज़र्स के लिए बड़ा झटका, YouTube Music में अब नहीं मिलेगी ये सुविधा



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts