Last Updated:
हाल ही में SimilarWeb ने दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप-10 वेबसाइट्स की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में Google लगातार नंबर वन पर काबिज है, जबकि Wikipedia ने WhatsApp को पीछे छोड़कर 7वां स्थान हासिल कर लिया है.

नई दिल्ली. दुनिया में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही यह जानना भी दिलचस्प हो जाता है कि लोग ऑनलाइन सबसे ज्यादा समय किन वेबसाइट्स पर बिता रहे हैं. वेब ट्रैफिक से जुड़े आंकड़े बताने वाली वेबसाइट SimilarWeb ने हाल ही में जनवरी 2026 के आंकड़ों के आधार पर दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप-10 वेबसाइट्स की सूची जारी की है. इस लिस्ट में सर्च इंजन, सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इस रिपोर्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है कि Wikipedia की वेबसाइट WhatsApp को पीछे छोड़ते हुए सातवें पायदान पर पहुंच गई है. हालांकि, पहले नंबर पर Google की बादशाहत बरकरार है.
पहले पायदान पर काबिज है Google
SimilarWeb के अनुसार, google.com दुनिया की सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली वेबसाइट बनी हुई है. ग्लोबल वेब ट्रैफिक में गूगल की हिस्सेदारी 19.64% है. हर महीने गूगल पर करीब 85.75 अरब विजिट्स दर्ज की जाती हैं. सर्च इंजन के साथ-साथ Gmail, Maps और दूसरी डिजिटल सर्विस के चलते गूगल आज भी इंटरनेट की सबसे बड़ी जरूरत बना हुआ है.
Top 10 websites by total visits in January 2026:
→ Wikipedia surpasses WhatsApp to take 7th spot, showing the largest MoM growth on the list.
→ The top three fastest-growing websites: Wikipedia, Reddit, ChatGPT.

