Sunday, May 17, 2026
Homeतकनीकवॉट्सऐप Web पर voice और video calling फीचर रोलआउट, जानें पूरी जानकारी.

वॉट्सऐप Web पर voice और video calling फीचर रोलआउट, जानें पूरी जानकारी.

-


वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी अब वॉट्सऐप वेब पर भी native voice और video calling फीचर देने जा रही है, जिसका इंतज़ार यूज़र्स कई सालों से कर रहे थे. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल वॉट्सऐप Web के बीटा प्रोग्राम में शामिल यूज़र्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है.

अब तक वॉट्सऐप पर कॉलिंग का फीचर केवल मोबाइल ऐप या Windows और macOS के आधिकारिक डेस्कटॉप ऐप तक ही सीमित था. लेकिन नए अपडेट के बाद यूज़र्स सीधे अपने ब्राउज़र से ही voice और video call कर सकेंगे. फिलहाल यह सुविधा सिर्फ one-on-one चैट तक सीमित है, जबकि ग्रुप कॉलिंग पर अभी काम चल रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, Meta पिछले लगभग एक साल से वॉट्सऐप Web पर कॉलिंग फीचर को बेहतर बनाने पर काम कर रही थी. कंपनी ने इस अनुभव को डेस्कटॉप ऐप जैसा ही आसान और स्मूद बनाने की कोशिश की है.

जिन बीटा यूज़र्स को यह अपडेट मिल चुका है, वे किसी भी व्यक्तिगत चैट को खोलकर कॉल बटन पर क्लिक करते ही voice या video call शुरू कर सकते हैं. इसके लिए किसी अलग सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी.

सिक्योरिटी के लिहाज से भी वॉट्सऐप Web की कॉलिंग पहले जैसी ही सुरक्षित रहेगी. WABetaInfo के मुताबिक, वेब पर होने वाली वॉयस और वीडियो कॉल्स भी end-to-end encryption से सुरक्षित रहेंगी और Signal के एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करेंगी. इसका मतलब है कि कॉल्स पूरी तरह निजी रहेंगी और उन्हें Meta सहित कोई तीसरा पक्ष एक्सेस नहीं कर सकेगा.

वॉट्सऐप वेब पर वीडियो कॉल्स के दौरान स्क्रीन शेयरिंग का फीचर भी मिलेगा, जिससे यह कामकाजी मीटिंग्स, ट्रबलशूटिंग या ऑनलाइन सहयोग के लिए ज्यादा उपयोगी हो जाएगा. इससे वॉट्सऐप Web अब सिर्फ चैटिंग टूल नहीं, बल्कि एक पूरा कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म बनता दिख रहा है.

फिलहाल ये फीचर सिर्फ बीटा यूज़र्स तक सीमित है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. भविष्य में वॉट्सऐप Web पर 32 लोगों तक की ग्रुप कॉलिंग, कॉल लिंक और शेड्यूल्ड कॉल जैसे फीचर्स भी आने की उम्मीद है.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts