Sunday, May 17, 2026
HomeतकनीकPixel 10a भारत में 18 फरवरी को लॉन्च, Flipkart पर कीमत देखें

Pixel 10a भारत में 18 फरवरी को लॉन्च, Flipkart पर कीमत देखें

-


गूगल का नया Pixel 10a स्मार्टफोन 18 फरवरी को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होने वाला है और भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी. लॉन्च से पहले ही ये फोन यूरोप के कुछ रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट हो गया है, जिससे इसकी कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन्स सामने आ गए हैं. लीक के मुताबिक, Pixel 10a इस बार अपने पुराने मॉडल Pixel 9a के मुकाबले काफी महंगा हो सकता है.

Pixel 10a की संभावित कीमत (लीक)- इटली की ई-कॉमर्स साइट Epto.it पर Pixel 10a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 626.90 (लगभग ₹68,000) बताई गई है. वहीं 256GB स्टोरेज मॉडल EUR 740.91 (करीब ₹80,000) में लिस्ट किया गया है.

नॉर्वे की वेबसाइट Computersalg.no पर भी कीमतें सामने आई हैं, जहां 128GB वेरिएंट NOK 7,466 (लगभग ₹71,000) और 256GB वेरिएंट NOK 8,798 (करीब ₹82,000) में दिखाया गया है.

ये कीमतें गूगल के A-सीरीज़ मिड-रेंज फोन के हिसाब से काफी ज्यादा मानी जा रही हैं. तुलना करें तो Pixel 9a यूरोप में EUR 549 (लगभग ₹59,000) में लॉन्च हुआ था.

Pixel 10a के संभावित फीचर्स
लीक लिस्टिंग के अनुसार, Pixel 10a में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आएगा. फोन में गूगल का नया Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है, साथ ही सिक्योरिटी के लिए Titan M2 चिप भी होगी.

कैसा होगा कैमरा?
कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

पावर के लिए फोन में 5,100mAh बैटरी, वायरलेस चार्जिंग, फेस अनलॉक, USB Type-C पोर्ट और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं. गूगल का दावा है कि बैटरी करीब 1,000 चार्ज साइकिल तक चलेगी.

भारत में लॉन्च और सेल

गूगल Pixel 10a का भारत में लॉन्च 18 फरवरी को होगा. उसी दिन से फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया स्टोर पर इसके प्री-ऑर्डर भी शुरू हो जाएंगे.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts