Monday, May 18, 2026
Homeव्यापारBusiness Morning News Brief; Sensex nifty fall reliance oil venezuela

Business Morning News Brief; Sensex nifty fall reliance oil venezuela

-


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर चांदी और शेयर बाजार से जुड़ी रही। चांदी 16,700 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए पर आ गई है। शेयर बाजार में 13 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शनिवार को आज शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

1. चांदी दो दिन में ₹24 हजार सस्ती हुई:एक किलो चांदी ₹2.42 लाख पर आई, सोना आज ₹2,885 गिरकर ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ

सोने-चांदी के दाम में 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 16,700 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को ये 2,59,133 रुपए किलो थी। वहीं 2 दिन में इसकी कीमत 24 हजार रुपए गिरी है। 11 फरवरी को चांदी 2,66,449 रुपए किलो पर थी।

10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,885 रुपए गिरकर 1,52,765 रुपए पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को ये 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 82,627 पर बंद:निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही; मेटल, IT और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में 13 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट रही। वहीं निफ्टी-50 के 45 शेयरों में बिकवाली रही। आज मेटल, IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. रिलायंस अब सीधे वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा:दावा- अमेरिका ने दी लाइसेंस की मंजूरी, रूस पर निर्भरता कम करने की तैयारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज को वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदने के लिए अमेरिका से लाइसेंस मिल गया है। सूत्रों के अनुसार इस मंजूरी के बाद देश की सबसे बड़ी प्राइवेट रिफाइनर कंपनी अब बिना किसी बिचौलिए के वेनेजुएला से ज्यादा मात्रा में कच्चा तेल इम्पोर्ट कर सकेगी।

हालांकि रिलायंस की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अमेरिका के साथ हुई हालिया ट्रेड डील के बाद यह खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रेड डील का ऐलान करते हुए कहा था कि भारत ने रूसी तेल का आयात पूरी तरह बंद करने का वादा किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. सुप्रीम कोर्ट बोला- RERA को बंद कर देना ही बेहतर:घर खरीदारों की मदद नहीं हो रही, केवल डिफॉल्टर बिल्डरों को फायदा पहुंच रहा

सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे बंद कर देना ही बेहतर है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्य बागची की बेंच ने ये बात कही।

कोर्ट ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य सरकारें रेरा के गठन पर दोबारा विचार करें। यह संस्था खरीदारों की मदद के बजाय केवल डिफॉल्टर बिल्डरों को फायदा पहुंचा रही है। कोर्ट ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए रेरा बनाया गया था, वह पूरी तरह भटक गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts