Tuesday, May 19, 2026
HomeतकनीकiPhone 18 Pro, Pro Max में नया डिजाइन, A20 Pro चिप, सैटेलाइट...

iPhone 18 Pro, Pro Max में नया डिजाइन, A20 Pro चिप, सैटेलाइट कनेक्टिविटी

-


ऐपल इस साल सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकता है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में सिर्फ Pro मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं. इंडस्ट्री एनालिस्ट की लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, जो इन्हें पिछली पीढ़ी से अलग बना सकते हैं.

छोटा Dynamic Island और नया डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों प्रो मॉडल्स में छोटा डायनेमिक आइलैंड दिया जा सकता है. कहा जा रहा है कि ऐपल Face ID से जुड़े कुछ कॉम्पोनेंट्स, जैसे फ्लड इलूमिनेटर, को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट कर सकता है. इससे डिस्प्ले ज्यादा क्लीन और इमर्सिव दिखेगा.

A20 Pro चिपसेट और 2nm टेक्नोलॉजी
परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया A20 प्रो चिपसेट मिलने की उम्मीद है. ये चिप TSMC की पहली जनरेशन 2-नैनोमीटर प्रोसेस पर बेस्ड हो सकती है.

नई आर्किटेक्चर और पैकेजिंग डिजाइन के कारण बेहतर स्पीड और पावर एफिशिएंसी मिलने की संभावना है, जिससे बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार हो सकता है.

C2 मॉडेम और सैटेलाइट कनेक्टिविटी
नेटवर्किंग फीचर्स में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फोन में ऐपल का तीसरी पीढ़ी का C2 मॉडम दिया जा सकता है. यह NR-NTN (New Radio Non-Terrestrial Networks) सपोर्ट कर सकता है, जिससे फोन लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स से कनेक्ट हो पाएगा. इसका फायदा उन जगहों पर मिलेगा जहां सामान्य सेलुलर नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता.

कैमरा में वेरिएबल अपर्चर लेंस
कैमरा सेगमेंट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Fusion कैमरा के साथ वेरिएबल अपर्चर लेंस मिलने की चर्चा है. इस तकनीक से कैमरा सेंसर में जाने वाली रोशनी को कंट्रोल किया जा सकेगा, जिससे बेहतर डेप्थ ऑफ फील्ड और एक्सपोजर कंट्रोल मिलेगा. अगर ऐसा होता है तो यह ऐपल का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें यह फीचर मिलेगा.

हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन अगर ये अपग्रेड सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro और Pro Max प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नई मिसाल कायम कर सकते हैं.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts