- Hindi News
- Business
- Stock Market Sensex Nifty Update; BSE NSE 20 April 2026 | Banking Energy Share Price
मुंबई13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को मामूली बढ़त रही। सेंसेक्स 27 अंक की तेजी के साथ 78,520 पर बंद हुआ। निफ्टी में 11 अंक की बढ़त रही, ये 24,365 के स्तर पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, मीडिया और ऑटो शेयर्स में खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त रही।

एशियाई बाजारों में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6219 | 27 | 0.44% |
| निक्केई (जापान) | 58825 | 349 | 0.60% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26361 | 201 | 0.77% |
अमेरिकी बाजार 17 अप्रैल को चढ़कर बंद हुए
| इंडेक्स | लेवल | चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49447 | 869 | 1.79% |
| नैस्डैक | 24468 | 366 | 1.52% |
| S&P 500 | 7126 | 85 | 1.20% |
शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 पर बंद हुआ था।



