Last Updated:
Neeraj Chopra Doha Diamond League 2025: दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर जैवलीन थ्रो कर नया रिकॉर्ड बनाया है. पीएम मोदी ने उन्हें खूब बधाई दी है.
नीरज चोपड़ा ने जैवलीन थ्रो में रिकॉर्ड बनाया, पीएम मोदी ने बधाई दी.
हाइलाइट्स
- नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंककर रिकॉर्ड बनाया.
- पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा की मेहनत और जुनून की सराहना की.
- नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल, जर्मनी के वेबर जूलियन को गोल्ड मिला.
Neeraj Chopra Doha Diamond League 2025: भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में गजब कमाल कर दिया. नीरज चोपड़ा ने जैवलीन थ्रो में नया रिकॉर्ड बनाया और पहली बार 90.23 मीटर दूर भाला फेंककर दुनिया में खलबली मचा दी. उनकी इस सफलता से भारत का बच्चा-बच्चा खुश है. नीरज चोपड़ा के इस रिकॉर्ड से पीएम मोदी भी गदगद नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आप पर गर्व है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘वाह! क्या शानदार उपलब्धि है! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई. यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून का ही नतीजा है. पूरा भारत खुश है और गर्व कर रहा है.’
A spectacular feat! Congratulations to Neeraj Chopra for breaching the 90 m mark at Doha Diamond League 2025 and achieving his personal best throw. This is the outcome of his relentless dedication, discipline and passion. India is elated and proud. @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/n33Zw4ZfIt
— Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2025

