Thursday, February 26, 2026
HomeतकनीकSamsung Galaxy Unpacked 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा सैमसंग का बड़ा...

Samsung Galaxy Unpacked 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा सैमसंग का बड़ा इवेंट, लॉन्च होंगे गैलेक्सी S26, S26+ और S26 अल्ट्रा

-


Last Updated:

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग आज रात 11:30 बजे अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 लॉन्च करेगी. यह लॉन्च इवेंट सैमसंग के सालाना ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें हर साल कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करती है.

थोड़ी देर में शुरू होगा सैमसंग का बड़ा इवेंट, लॉन्च होगा गैलेक्सी S26 सीरीजZoom

samsung galaxy unpacked

Samsung Galaxy Unpacked 2026: थोड़ी ही देर में सैमसंग का साल का पहला बड़ा इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ शुरू होने वाला है. इस इवेंट में कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च करेगी. भारतीय समयानुसार, आप इस इवेंट को आज रात 11:30 बजे सैमसंग की वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं.

किससे होगी टक्कर?
सैमसंग की नई सीरीज की सीधी टक्कर Apple की iPhone 17 series से मानी जा रही है, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था. ऐसे में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.

‘प्राइवेसी स्क्रीन’ का जादू
इस बार सैमसंग Galaxy AI को और स्मार्ट बना रहा है, जिससे फोटो एडिटिंग से लेकर लाइव ट्रांसलेशन तक सब कुछ चुटकियों में होगा. लीक्स की मानें तो नए फोंस में ‘Zero-Peeking’ प्राइवेसी फीचर हो सकता है. इसका मतलब है कि अगर कोई आपके बगल में खड़ा होकर आपके फोन में झांकने की कोशिश करेगा, तो उसे स्क्रीन काली दिखाई देगी. सिर्फ आप ही उसे देख पाएंगे.

संभावित कीमतें
सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी S26 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये हो सकती है. गैलेक्सी S26 प्लस 99,999 रुपये और S26 अल्ट्रा 1.29 लाख रुपये में लॉन्च हो सकते हैं. S26 अल्ट्रा के 1TB वैरिएंट की कीमत 1.60 लाख रुपये तक जा सकती है.





Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts