Friday, May 22, 2026
Homeदेश'एशिया कप में कौन खेलेगा कौन नहीं, ये दूसरी बात है लेकिन...

‘एशिया कप में कौन खेलेगा कौन नहीं, ये दूसरी बात है लेकिन टीम इंडिया…’ क्या रद्द हो जाएगा टूर्नामेंट?

-


Last Updated:

Asia Cup 2025: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गृह मंत्रालय के अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के निर्देश का समर्थन किया. एशिया कप 2025 से भारत के हटने की आशंका पर बीसीसीआई की पुष्टि नहीं.

'एशिया कप में कौन खेलेगा कौन नहीं, ये दूसरी बात है लेकिन भारत...'

एशिया कप में भारत के खेलने को लेकर संदेह पैदा हो रहा है. (फाइल फोटो)

बालुरघाट. एशिया कप से भारत के हटने की आशंकाओं के बीच पश्चिम बंगाल से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि क्रिकेट भारत के बिना अधूरा है. एशिया कप में कौन खेलेगा कौन नहीं खेलेगा यह दूसरी बात है. भारत नहीं खेल रहा है, पाकिस्तान खेलेगा कि नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

भारत-पाक के सीजफायर के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है. एशिया कप भारत में आयोजित होना था. अगर भारत ने अपना नाम वापिस ले लिया है तो इस टूर्नामेंट के रद्द होने की संभावना बढ़ गई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही इन आशंकाओं पर बीसीसीआई की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है. ज्ञात हो कि भारत-पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से एशिया कप और आईसीसी के इवेंट्स पर हीं एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं.

दूसरी ओर, बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों की पहचान करने के संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को दिए गए निर्देश पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि भारत की भूमि भारत के नागरिकों के लिए है. यहां पर अवैध रूप से रह रहे नागरिकों को उनके देश वापिस भेजना चाहिए. गृह मंत्रालय ने जो निर्देश दिया है वह बिल्कुल सही है.

सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब से नया कानून, विदेशी अधिनियम पारित हुआ है, तब से गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों को समय-समय पर निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि यदि वे अवैध रूप से रह रहे हैं तो उन्हें हटाया जाना चाहिए. हर राज्य को ऐसा करना चाहिए. भारत की भूमि भारत के लोगों के लिए है. भारत की भूमि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेशी नागरिकों के लिए नहीं है. इसीलिए, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं उन्हें उनके देश में वापिस भेजना चाहिए.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

‘एशिया कप में कौन खेलेगा कौन नहीं, ये दूसरी बात है लेकिन भारत…’



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts