Tuesday, April 28, 2026
Homeव्यापारचांदी ₹105 घटकर ₹2.44 लाख किलो पर आई:10 ग्राम सोना ₹1.51 लाख...

चांदी ₹105 घटकर ₹2.44 लाख किलो पर आई:10 ग्राम सोना ₹1.51 लाख का हुआ, इस साल ₹18 हजार महंगा हो चुका

-




सोने-चांदी के दाम में आज यानी 27 अप्रैल को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी 105 रुपए गिरकर 2,43,720 रुपए पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,43,825 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 293 रुपए गिरकर 1,51,186 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 23 अप्रैल को इसकी कीमत 1,51,479 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना इस साल 18 हजार और चांदी 13 हजार रुपए महंगी 2026 में सोना अब तक 18 रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 13 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts