Friday, May 22, 2026
Homeदेशभारत सरकार ने सिंधु नदी का पानी रोका, पाकिस्तान ने की अपील

भारत सरकार ने सिंधु नदी का पानी रोका, पाकिस्तान ने की अपील

-


Last Updated:

भारत सरकार ने सिंधु नदी का पानी रोका, जिससे पाकिस्तान ने पुनर्विचार की अपील की. पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत को बातचीत की पेशकश की है.

सिंधु जल समझौते पर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत से फैसले पर पुनर्विचार की अपील

पाक‍िस्‍तान ने भारत सरकार से अपील की है.

हाइलाइट्स

  • भारत ने सिंधु नदी का पानी रोका.
  • पाकिस्तान ने पुनर्विचार की अपील की.
  • पाकिस्तान ने बातचीत की पेशकश की.

भारत सरकार ने सिंधु नदी का पानी रोका तो पाक‍िस्‍तान घुटने पर आ गया. भारत के फैसले से हताश पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से मोदी सरकार से अपील की है कि इस फैसले पर पुनर्विचार करें. पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैय्यद अली मुर्तुजा ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय के सचिव को चिट्ठी लिखकर बातचीत की पेशकश की है और अनुरोध किया है कि इस संवेदनशील फैसले पर दोबारा विचार किया जाए. पाक‍िस्‍तान पर यह मार नूर खान और रफीकी एयरबेस की तबाही से ज्‍यादा बड़ी है. क्‍योंक‍ि इससे पंजाब के पूरे इलाके में सूखा पड़ जाएगा.

पाकिस्तान का कहना है कि अगर भारत तीन नदियों के जल पर अपने अधिकार का पूर्ण उपयोग करने लगा, तो पाक‍िस्‍तान के कई राज्‍यों में गंभीर जल संकट पैदा हो जाएगा. इस खतरे को भांपते हुए पाकिस्तान ने भारत से तुरंत बात करने की अपील की है. लेकिन भारत इस बार नरमी के मूड में नहीं दिखता. पीएम मोदी ने एक द‍िन पहले ही कहा था क‍ि पाक‍िस्‍तान को क‍िसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी.

भारत ने बना ल‍िया प्‍लान
सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार पाकिस्तान की गुहार से प्रभावित नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हालिया राष्ट्र के नाम संबोधन में साफ किया कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते. यह बयान पाकिस्तान के लिए भारत के कड़े संदेश की तरह देखा जा रहा है. भारत अब रावी, ब्यास और सतलुज नदियों के जल पर अपना अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की योजना बना रहा है, जिससे पाकिस्तान की चिंताएं और गहराती जा रही हैं.

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

सिंधु जल समझौते पर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत से फैसले पर पुनर्विचार की अपील



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts