Saturday, May 16, 2026
Homeतकनीकमोबाइल मार्केट में एक और बड़ा नाम बाहर, अब स्मार्टफोन नहीं बनाएगी...

मोबाइल मार्केट में एक और बड़ा नाम बाहर, अब स्मार्टफोन नहीं बनाएगी ये कंपनी, फैंस मायूस

-


टेक्नोलॉजी की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ताइवान की मशहूर टेक कंपनी ASUS अब नए स्मार्टफोन नहीं बनाएगी. भले ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ‘स्मार्टफोन बिजनेस से बाहर निकलने’ की घोषणा नहीं की हो, लेकिन चेयरमैन जॉनी शिह का बयान काफी कुछ साफ कर देता है. उन्होंने कहा कि ASUS अब भविष्य में नए मोबाइल फोन मॉडल नहीं जोड़ेगी.

इस बयान के साथ ही यह तय माना जा रहा है कि ASUS की दो लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज़, ROG Phone और Zenfone, अब आगे नहीं बढ़ेंगी. ROG Phone 9 सीरीज़ अक्टूबर 2024 में और Zenfone 12 Ultra फरवरी 2025 में लॉन्च हुआ था. इसके बाद से किसी नए फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई.

आसुस स्मार्टफोन मार्केट में भले ही सैमसंग या ऐपल जितना बड़ा नाम न रहा हो, लेकिन उसकी एक अलग पहचान जरूर थी. खासतौर पर ROG Phone सीरीज़ मोबाइल गेमर्स के बीच काफी लोकप्रिय रही. इसमें दिए गए शोल्डर ट्रिगर्स, दमदार स्पीकर्स, बड़ी बैटरी और स्टेबल परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स सच में गेमिंग के लिए बनाए गए थे. बाद में दूसरी कंपनियों ने भी ऐसे फीचर्स अपनाए, लेकिन ASUS काफी आगे था.

वहीं Zenfone सीरीज़ भी अलग सोच के लिए जानी जाती थी. कभी फ्लिप कैमरा तो कभी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन, ASUS ने हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की. जब बाकी ब्रांड बड़े-बड़े फोन बना रहे थे, तब ज़ेनफोन छोटे लेकिन पावरफुल फोन लेकर आया. हालांकि, बाद में जब Zenfone भी बड़े साइज की तरफ गया, तो उसकी खास पहचान धीरे-धीरे खत्म होने लगी.

कम हो जाएंगे ऑप्शन
आसुस का स्मार्टफोन मार्केट से हटना सिर्फ कंपनी के लिए नहीं, बल्कि यूजर्स के लिए भी नुकसान है. इससे बाजार में ऑप्शन कम होंगे और कीमतों पर दबाव घटेगा. पहले ही स्मार्टफोन महंगे होते जा रहे हैं. Nothing के CEO Carl Pei भी हाल ही में कह चुके हैं कि मेमोरी और कंपोनेंट्स की कीमतें बढ़ रही हैं.

हालांकि ASUS पूरी तरह से बाजार से गायब नहीं हो रहा है. कंपनी अब अपना ध्यान AI-पावर्ड लैपटॉप, सर्वर, रोबोटिक्स और स्मार्ट डिवाइसेज़ पर लगा रही है. लेकिन स्मार्टफोन दुनिया से ASUS की चुपचाप विदाई, इनोवेशन पसंद करने वाले यूजर्स को जरूर खलेगी. कुल मिलाकर, स्मार्टफोन मार्केट ने एक ऐसा ब्रांड खो दिया है जो जोखिम लेने और कुछ अलग करने से नहीं डरता था.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts