Wednesday, May 20, 2026
Homeव्यापारसेंसेक्स 550 अंक गिरकर 23448 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 170 अंक...

सेंसेक्स 550 अंक गिरकर 23448 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 170 अंक नीचे 23450 पर आया; रुपए 96.89 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर

-




आज यानी बुधवार, 20 मई को सेंसेक्स 550 अंक (0.75%) की गिरावट के साथ 74,647 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 170 अंकों (0.72%) की गिरावट है, ये 23,450 पर आ गया है। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। शुरुआती कारोबार में 33 पैसे गिरा रुपए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए 33 पैसे टूटकर 96.89 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले कई सत्रों से रुपए के मूल्य में लगातार गिरावट देखी जा रही है। एशियाई बाजार में गिरावट अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 2458 करोड़ रुपए के शेयर बेचे सेंसेक्स कल 114 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था 19 मई को सेंसेक्स 114 अंक की गिरावट के साथ 75,201 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की गिरावट रही, ये 23,618 पर बुद हुआ। आज के बैंकिंग, FMCG और मेटल शेयर्स में बिकवाली रही। वहीं IT, रियल्टी और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts