Saturday, May 16, 2026
Homeतकनीकसैमसंग Galaxy A07 5G लॉन्च, बड़ी बैटरी और 6 साल अपडेट के...

सैमसंग Galaxy A07 5G लॉन्च, बड़ी बैटरी और 6 साल अपडेट के साथ.

-


सैमसंग ने अपनी A-सीरीज में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन सैमसंग Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है. ये फोन चुपचाप थाईलैंड में उतारा गया है और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत और पूरी जानकारी सामने आ चुकी है. यह मॉडल पिछले साल आए Galaxy A07 4G का 5G वर्जन है, जिसमें बड़ी बैटरी और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया गया है. खास बात यह है कि Galaxy A07 4G को भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि A07 5G भी जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है.

सैमसंग Galaxy A07 5G फिलहाल थाईलैंड में दो वेरिएंट में उपलब्ध है. इसका 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 15,800 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 17,200 रुपये है. फोन ब्लैक और लाइट वॉयलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है.

डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है. फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है. साइड में सैमसंग का नया ‘Key Island’ डिजाइन दिया गया है, जिसमें पावर और वॉल्यूम बटन हैं. पावर बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर का काम भी करता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी A07 5G में 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (MediaTek Dimensity 6300 जैसा) दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.0 के साथ आता है. सैमसंग ने कंफर्म किया है कि इस फोन को 6 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जो इस बजट सेगमेंट में बड़ी बात है.

कैमरा और बैटरी
फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. पावर के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और IP54 रेटिंग भी मिलती है.

कुल मिलाकर, सैमसंग Galaxy A07 5G एक मजबूत बैटरी, 5G सपोर्ट और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ बजट यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts