इस सारे घटनाक्रम के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें प्रदर्शनकारी यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने काले झंड़ों के साथ ही जूते भी मंत्री की गाड़ी पर बरसाए हैं और उन्हें इन्हीं के साथ सराज से वापिस भिजवा दिया है.
दरअसल, थुनाग से राजकीय औद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज के स्थानांतरण से बिगड़ी बातसराज दौरे पर आए मंत्री जगत सिंह नेगी को शुक्रवार को पहले सराज में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद वे थुनाग रेस्ट हाउस पहुंचे और यहां उन्होंने प्रभावितों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की. ये सभी राजकीय औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय को यहां से स्थानांतरित न करने की मांग कर रहे थे.
मंत्री ने नहीं दिया साफ जवाब
रेस्ट हाउस से गाड़ी के निकलते ही बरस पड़े काले झंडे
पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके जैसे-तैसे मंत्री की गाड़ी को रेस्ट हाउस के गेट से बाहर निकाला. जैसे ही यह गाड़ी गेट के बाहर निकली तो लोगों ने इस पर विरोध के लिए हाथों में पकड़े काले झंड़ों को फैंकना शुरू कर दिया. काले झंडों के अलावा अन्य प्रकार की वस्तुएं भी गाड़ी के उपर फैंकी गई. वीडियो में प्रदर्शनकारी यह कहते हुए सुनाई दिए कि काले झंडों और जूतों के साथ मंत्री को यहां से वापिस भिजवा दिया है. इसके बाद मंत्री का काफिला सीधे धर्मपुर के लिए निकल गया.
डीसी और एसपी समझाते रहे लोगों को, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी
पुलिस दर्ज करेगी एफआईआर, उपद्रवियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने मंत्री की गाड़ी को रोका और गाड़ी के उपर कपड़ा व अन्य वस्तुएं फैंकी, उनके खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करेगी. पुलिस सारे वीडियो एकत्रित कर रही है और सभी बातों को वैरिफाई करने के साथ ही कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी.

