Saturday, May 16, 2026
Homeतकनीक11,000 रुपये तक सस्ता हुआ Google Pixel का ये धाकड़ फोन, कम...

11,000 रुपये तक सस्ता हुआ Google Pixel का ये धाकड़ फोन, कम समय के लिए है इतना बड़ा ऑफर, मची लूट

-


अगर आप Google का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे थे लेकिन कीमत ज्यादा लग रही थी, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ Google Pixel 10 अब ऑनलाइन 11,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है. शानदार कैमरा, क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस और AI फीचर्स के कारण ये फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत दावेदार माना जाता है.

फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 10 फिलहाल 73,999 रुपये में लिस्ट है, यानी सीधे 6,000 रुपये की कटौती. इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI और नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह कुल मिलाकर 11,000 रुपये तक की बचत संभव है. इतना ही नहीं अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो कीमत और कम हो सकती है.

Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशंस
गूगल पिक्सल 10 में Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जो AI और परफॉर्मेंस दोनों के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. इसमें 4,970mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

डिस्प्ले की बात करें तो Pixel 10 में 6.3 इंच का OLED स्क्रीन मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है.

कैमरा सेगमेंट में फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

अगर आप प्रीमियम एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस दमदार कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट वाला फोन चाहते हैं, तो Pixel 10 मौजूदा डिस्काउंट के साथ एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts