Sunday, May 24, 2026
HomeदेशNew Ashok Nagar Namo Bharat Station Close: आंधी-तूफान से उड़ गई न्यू...

New Ashok Nagar Namo Bharat Station Close: आंधी-तूफान से उड़ गई न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की छत, अगले आदेश तक सभी सर्विस बंद

-


Last Updated:

New Ashok Nagar Namo Bharat Station: दिल्ली में तेज आंधी से न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की टिन की छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. एहतियातन स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ऑपरेशन रोक दिया गया. किसी के घायल होने की स…और पढ़ें

तूफान से उड़ी न्यू अशोक नगर के नमो भारत स्टेशन की छत, अगले आदेश तक सर्विस बंद

तेज आंधी से न्यू अशोक नगर स्थित नमो भारत स्टेशन को नुकसान पहुंचा है.

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को आई तेज आंधी ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया, जिसमें न्यू अशोक नगर स्थित नमो भारत स्टेशन भी शामिल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तेज और अचानक आई आंधी के चलते न्यू अशोक नगर स्टेशन की टिन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद एहतियातन स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ऑपरेशन तुरंत रोक दिया गया.

नमो भारत परियोजना से जुड़े अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि “तेज आंधी के कारण न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की टिन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. सावधानी के तौर पर न्यू अशोक नगर स्टेशन पर परिचालन तत्काल रोक दिया गया है.”

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है. घटनास्थल पर तुरंत संबंधित अधिकारी पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. मौके पर मरम्मत कार्य की तैयारी शुरू कर दी गई है और एक विस्तृत जांच भी की जा रही है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

बयान में आगे कहा गया है कि “जांच की जा रही है और भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए आवश्यक सुधार कार्य आरंभ कर दिए गए हैं.” फिलहाल, न्यू अशोक नगर स्टेशन पर सभी सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा. यात्रियों को वैकल्पिक स्टेशनों से अपनी यात्रा जारी रखने की सलाह दी गई है.

अधिकारियों ने यात्रियों से सहयोग बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा और एक बार फिर न्यू अशोक नगर से नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

तूफान से उड़ी न्यू अशोक नगर के नमो भारत स्टेशन की छत, अगले आदेश तक सर्विस बंद



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts