Sunday, May 24, 2026
HomeदेशShashi Tharoor Operation Sindoor Politics: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर केंद्र के डेलिगेशन में...

Shashi Tharoor Operation Sindoor Politics: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर केंद्र के डेलिगेशन में क्यों शामिल हुए शशि थरूर?

-


Last Updated:

Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रुख रखने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का निमंत्रण स्वीकार किया. उन्होंने इसे राष्ट्रीय सेवा बताया.

'ऑपरेशन सिंदूर' पर केंद्र के डेलिगेशन में क्यों शामिल हुए शशि थरूर?

शशि थरूर को केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है. (फाइल फोटो)

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए केंद्र ने 7 टीमों का गठन किया है.
  • ये दुनियाभर में जाकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की आवाज को बुलंद करेंगे.
  • इसमें एक डेलिगेशन की अगुवाई शशि थरूर भी कर रहे हैं.

तिरुवनंतपुरम. आतंकवाद पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रुख रखने के लिए विदेश में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के केंद्र के निमंत्रण को स्वीकार करने के अपने फैसले पर कायम कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा, “मुझे इसमें कोई राजनीति नहीं दिखती”. साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के लिए कांग्रेस द्वारा किसी नाम के सुझाव के बारे में जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि यह पार्टी और केंद्र सरकार के बीच का मामला है.

थरूर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने विदेश मामलों को संभालने के उनके पिछले अनुभव को देखते हुए हाल ही में उन्हें प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया और “मैंने तुरंत सहमति दे दी”. तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा, “मुझे इसमें कोई राजनीति नहीं दिखती. मेरे अनुसार, जब हमारा एक राष्ट्र होता है तो राजनीति महत्वपूर्ण हो जाती है. हम सभी भारतीय हैं. जब राष्ट्र संकट में होता है और केंद्र सरकार किसी नागरिक की मदद मांगती है, तो आप इसके अलावा और क्या जवाब देंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि सभी ने पाकिस्तान के साथ 88 घंटे तक चली लड़ाई देखी है और इसलिए, “दुनिया हमारे बारे में क्या कह रही है, इसमें हम सभी की भूमिका होनी चाहिए.” थरूर ने कहा, “इसी भावना के साथ मैंने इस पर सहमति जताई.” पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस उनके निर्णय से नाखुश है और उसने प्रतिनिधिमंडल के लिए जिन लोगों के नाम सुझाए थे, उनके नाम क्यों जारी किए, थरूर ने कहा कि मीडिया को ये सवाल पार्टी से पूछना चाहिए.

जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी को उनके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति है, तो उन्होंने कहा, “आपको उनसे (कांग्रेस से) पूछना होगा.” उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें रीजीजू का फोन आया और प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया गया तो उन्होंने पार्टी को इसकी जानकारी दे दी थी.

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी प्रतिनिधिमंडल के लिए सुझाए गए नामों को जारी करके उनका अपमान करने की कोशिश कर रही है, थरूर ने कहा कि उनका इतनी आसानी से अपमान नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, “मैं अपनी कीमत जानता हूं.”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनसे राष्ट्र के लिए सेवा चाहती है और वह इसके लिए हमेशा तैयार हैं. उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय सेवा हर नागरिक का कर्तव्य है.” कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब देश पर हमला होता है तो “मेरे अनुसार हम सबका एक स्वर में बोलना और एकजुट होकर खड़ा होना देश के लिए अच्छा है.”

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर केंद्र के डेलिगेशन में क्यों शामिल हुए शशि थरूर?



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts