Saturday, May 23, 2026
HomeदेशShopping Malls Firing Gopalganj Police Uncover Land Dispute Contract Killing Bihar crime...

Shopping Malls Firing Gopalganj Police Uncover Land Dispute Contract Killing Bihar crime news बिहार: जमीन के लिए रिश्ते हुए बेगाने,गोपालगंज में भाई ने ही भाई की हत्या की दी सुपारी, साजिश का खुलासा

-


Last Updated:

Gopalganj Crime News: गोपालगंज के आजाद नगर में 15 मई की रात शॉपिंग मॉल के बाहर फायरिंग हुई थी जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. अब इस मामले खुलासा गोपालगंज पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार…और पढ़ें

रिश्ते हुए बेगाने, गोपालगंज में भाई ने ही भाई की सुपारी से हत्या की साजिश रची

गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी देते नगर इंस्पेक्टर और उनकी टीम

हाइलाइट्स

  • गोपालगंज में शॉपिंग मॉल के बाहर फायरिंग का खुलासा, जमीन विवाद और सुपारी किलिंग का मामला.
  • गोपालगंज पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा, गोली और मोबाइल भी हुआ बरामद.
  • गोपालगंज नगर थाने के आजाद नगर मोहल्ले में गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने की थी फायरिंग.

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज शहर के आजाद नगर मोहल्ले में 15 मई की रात एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना के पीछे जमीन विवाद और सुपारी किलिंग की साजिश सामने आई है. नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली के साथ मोबाइल भी बरामद किया गया है. लेकिन, घटना की पृष्ठभूमि और वारदात को अंजाम देने का जो खुलासा हुआ है वह जमीन और धन अर्जन को लेकर हमारी सामाजिक-पारिवारिक सोच के गिरते स्तर की एक और कहानी है.

गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. गिरफ्तार आरोपियों में शमीम आलम, मुराद अली, राजिक हसन उर्फ गुड्डू, गुलाब हुसैन ये सभी मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा और प्रताप हुसैन गांव के निवासी हैं. इसके अलावा थावे थाना क्षेत्र के उदन्तराय के बगरा गांव निवासी अभिषेक कुमार और अनुज पाण्डेय को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया.

अपराधियों ने मॉल के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं

गौरतलब है कि गुरुवार की रात आजाद नगर मोहल्ले में स्थित एक शॉपिंग मॉल के बाहर अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी. बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने मॉल के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए. फायरिंग की आवाज से आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे.मामले में मॉल संचालक कमरे आजम उर्फ सोनू, जो कि सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के फाजिल टोला के रहने वाले हैं.

सुपारी लेने वाले गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश

मॉल संचालक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उनके बयान पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2)/109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया था. पुलिस अब इस मामले में सुपारी लेने वाले गिरोह के अन्य आरोपी और घटना में उपयोग किये गए अन्य हथियारों की तलाश में जुट गयी है. एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी और पूरे मामले को सुलझाकर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी.

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

homebihar

रिश्ते हुए बेगाने, गोपालगंज में भाई ने ही भाई की सुपारी से हत्या की साजिश रची



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts