Sunday, May 17, 2026
Homeतकनीक₹82,900 वाला iPhone 17 अब सिर्फ ₹47,990 में, क्रोमा रिपब्लिक डे सेल...

₹82,900 वाला iPhone 17 अब सिर्फ ₹47,990 में, क्रोमा रिपब्लिक डे सेल में बंपर डिस्काउंट, खत्म न हो जाए स्टॉक!

-


क्रोमा रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत हो चुकी है और इस बार सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, बड़े होम अप्लायंसेज़ और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी है, और इसका फायदा ग्राहक 26 जनवरी तक उठा सकते हैं. खास बात ये है कि इस सेल में ऐपल के लेटेस्ट iPhone 17 पर बड़ी कीमत कटौती की जा रही है.

Croma की इस Republic Day Sale के दौरान ग्राहक बैंक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर, स्टूडेंट डिस्काउंट और आसान EMI ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, अंतिम कीमत प्रोडक्ट, लोकेशन, तारीख और बैंक या फाइनेंस पार्टनर की शर्तों पर निर्भर करेगी. इसके अलावा, HDFC Tata Neu कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को चुनिंदा ऐपल प्रोडक्ट्स पर 10% तक की अतिरिक्त बचत भी मिल सकती है.

इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 पर मिलने वाला बड़ा डिस्काउंट है. भारत में iPhone 17 को ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन Republic Day Sale के दौरान इसे ₹47,990 की कीमत में खरीदा जा सकता है. ये कीमत कई ऑफर्स को मिलाकर मिलती है.

इसमें पुराने स्मार्टफोन पर ₹23,500 तक का एक्सचेंज वैल्यू, ₹2,000 का फ्लैट बैंक कैशबैक और ₹8,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है. हालांकि, एक्सचेंज का फाइनल फायदा आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा.

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 में ऐपल ने कई अहम अपग्रेड दिए हैं. इसमें 6.3 इंच का सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यह पिछले iPhone 16 के 6.1 इंच, 60Hz डिस्प्ले से बड़ा और ज्यादा स्मूद है. फोन में सेरामिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती और बेहतर हो गई है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है और यह IP68 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट भी है.

परफॉर्मेंस के लिए iPhone 17 में नया Apple A19 चिपसेट दिया गया है, जो 16-core Neural Engine के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर पिछले जेनरेशन की तुलना में लगभग 40% बेहतर CPU परफॉर्मेंस देता है.

मतलब साफ है कि अगर आप iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Croma Republic Day Sale आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts