Sunday, May 17, 2026
Homeव्यापारIndian Stock Market Slips | Nifty Down 5 Points; Bajaj Finance, IndiGo...

Indian Stock Market Slips | Nifty Down 5 Points; Bajaj Finance, IndiGo Fall

-


  • Hindi News
  • Business
  • Indian Stock Market Slips | Nifty Down 5 Points; Bajaj Finance, IndiGo Fall

मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी सोमवार (20 जनवरी) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 82,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 25,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 में तेजी और 24 में गिरावट देखने को मिल रही है। जोमैटो और बजाज फाइनेंस के शेयर में 3% तक की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.017% ऊपर 4,905 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.22% नीचे 52,931 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.075% नीचे 26,543 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.30% नीचे 4,101 पर कारोबार कर रहा है।
  • 16 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.17% गिरकर 49,359 पर बंद हुआ। नैस्डेक 0.062% और S&P-500 0.064% गिरा था।

विदेशी निवेशकों ने ₹3,262 करोड़ के शेयर बेचे

  • 19 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹3,262 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹4,234 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल सेंसेक्स 324 अंक गिरकर बंद हुआ था

शेयर बाजार में 19 दिसंबर को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 324 अंक गिरकर 83,246 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 108 अंक की गिरावट रही। ये 25,585 पर बंद हुआ था।



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts