Friday, May 22, 2026
HomeदेशPakistan Spy News | Jyoti Malhotra News | 'आर्मी के प्रिंट दे,...

Pakistan Spy News | Jyoti Malhotra News | ‘आर्मी के प्रिंट दे, बस 2 दिन जनाब…’, जासूस नोमान-ISI हैंडलर के बीच क्या चैट हुई? ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन

-


Last Updated:

Pakistan Espionage: भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इनमें से एक नौमान की पाकिस्तानी आईएसआई हैंडलर से बातचीत का भी खुलासा हुआ है.

'आर्मी के प्रिंट दे, बस 2 दिन जनाब...', जासूस नोमान-ISI हैंडलर के बीच क्या चैट

भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के आरोपी नोमान की चैट सामने आई है.

हाइलाइट्स

  • भारत में पाकिस्तानी जासूसी गिरोह का पर्दाफाश
  • सात लोग गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा प्रमुख
  • आईएसआई हैंडलर इकबाल काना की चैट्स मिलीं

Pakistan Espionage: भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अबतक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम ज्योति मल्होत्रा का है. जांच एजेंसी अब इन सभी से पूछताछ कर रही है. क्या इन कथित जासूसों का पहलगाम अटैक से कोई कनेक्शन है? आखिर इनका आका कौन है? किस लिए ये जासूसी कर रहे थे? इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है. इस बीच जांच एजेंसियों को पाकिस्तानी आईएसआई के एक हैंडलर इकबाल काना और गिरफ्तार नोमान के बीच हुई चैट्स और वॉयस कॉल की डिटेल हाथ लगी है.

सूत्रों की मानें तो भारतीय जासूस नोमान इलाही और आईएसआई हैंडलर इकबाल काना के बीच यह बातचीत तब हुई, जब भारत पाकिस्तान और उसके आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चला रहा था. ये सभी बातचीत उसी दौरान की है. अब सवाल है कि क्या पानीपत का जासूस नोमान इलाही पाकिस्तान को खुफिया जानकारी दे रहा था? चलिए पाकिस्तानी आईएसआई हेंडलर इकबाल काना और गिरफ्तार भारतीय जासूस नोमान के बीच हुई चेट्स और वॉइस कॉल को जानते हैं.

Jyoti Malhotra News: ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी कांड में हो गया एक्शन, जिसके सहारे उड़ती थी, अब कट गए वही पंख

जासूस नोमान: साहब प्लीज मुझे माफ कर दो. मेरी क्या गलती है. आप बैठे हो मेरे लिए.
आईएसआई हैंडलर इकबाल: तू मेरा काम करेगा, अब कब करेगा तू काम? आर्मी के दो प्रिंट दे दे.

जासूस नोमान: दो दिन बस जनाब
आईएसआई हैंडलर इकबाल: कश्मीर जाओ और केंट की फोटो लेकर आओ.

जासूस नोमान: जी जनाब
इकबाल: गुड Good

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह बातचीत

यह बातचीत आईएसआई हेंडलर इकबाल काना और नोमाम के बीच की है जो चैट पर हुई है. एक वॉयस चेट्स भी सामने आई है, जिसमें इकबाल और नोमान के बीच बातचीत हुई है. वॉयस चैट के मुताबिक, इकबाल बोल रहा है कि जम्मू-कश्मीर की तरफ जो जालंधर और अमृतसर होते हुए ट्रेन आती है, उनकी लोकेशन भेजो और जाकर देखो उनमें कितने लोग आ रहे हैं.

नोमान ने डिलीट की वॉयस चैट

इसके बाद इकबाल को जवाब देकर जासूस नोमान ने अपनी वॉयस चेट्स डिलीट कर दी. जासूस नोमान के पास से कुल 6 पासपोर्ट बरामद हुए हैं. ये सभी भारतीय पासपोर्ट हैं. इन सब में पाकिस्तान की एंट्री है. उसके पास से एक पाकिस्तान का संदिग्ध डॉक्यूमेंट मिला है. जांच में यह बात सामने आई है कि ऑपेरशन सिंदूर के दौरान दोनों में लगातार बातचीत हो रही थी.

पाकिस्तानी जासूस कांड में कितने गिरफ्तार

  1. ज्योति मल्होत्रा
  2. देवेंद्र सिंह ढिल्लन
  3. नोमान
  4. अरमान
  5. तारीफ
  6. गजाला
  7. यामिन

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

‘आर्मी के प्रिंट दे, बस 2 दिन जनाब…’, जासूस नोमान-ISI हैंडलर के बीच क्या चैट



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts