Tuesday, April 28, 2026
Homeव्यापारGold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (28 April 2026)

Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (28 April 2026)

-


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (28 April 2026) | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,629 रुपए घटकर 1.50 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले गुरुवार को यह 1.51 लाख पर था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 5,381 रुपए घटकर 2.38 लाख रुपए रह गई। चांदी की कीमत कल यानी 27 अप्रैल को 2.49 लाख रुपए थी।

सोना ऑल टाइम हाई से ₹26 हजार सस्ता हुआ

साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख
  • ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख
  • मौजूदा स्थिति: उच्चतम स्तर से सोना ₹26 हजार सस्ता होकर अब 1.50 लाख/10 ग्राम आ चुका है।

चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.38 लाख तक

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख
  • ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख
  • गिरावट का आंकड़ा: पिछले 89 दिन में चांदी ₹1.48 लाख गिरकर ₹2.38 लाख/किलो पर आई।

सोना 89 दिन में ₹25 हजार और चांदी ₹1.51 लाख सस्ती

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
29 जनवरी ₹1,76,121 ₹3,85,933
28 फरवरी ₹1,50,997 ₹2,66,700
31 मार्च ₹1,46,733 ₹2,30,135
28 अप्रैल ₹1,49,557 ₹2,38,339

सोर्स: IBJA

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  1. मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  2. आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  3. स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  4. क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts