Saturday, May 16, 2026
HomeतकनीकAmazon Alexa Plus AI सर्विस Prime मेंबर्स को फ्री, भारत लॉन्च डेट?

Amazon Alexa Plus AI सर्विस Prime मेंबर्स को फ्री, भारत लॉन्च डेट?

-


नई दिल्ली. Amazon ने आखिरकार अपने नए Alexa Plus AI सर्विस को ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. हालांकि कंपनी ने इसमें एक शर्त रखी है कि फ्री एक्सेस उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जो पहले से Amazon Prime सब्सक्रिप्शन लेते हैं. Amazon इस AI असिस्टेंट को लेकर बेहद सतर्क है और इसे धीरे धीरे रोलआउट कर रहा है ताकि पब्लिक रिलीज से पहले हर फीचर उसकी क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरा उतरे.

कंपनी के मुताबिक फिलहाल Alexa Plus से Uber बुक करना, ईमेल ड्राफ्ट करना और प्रोडक्ट सर्च जैसे काम किए जा सकते हैं. Amazon का कहना है कि आने वाले समय में इसमें और ज्यादा स्मार्ट फीचर्स जोड़े जाएंगे, जिससे यह एक फुल फंक्शनल AI असिस्टेंट बन सके.

Prime मेंबर्स को क्यों मिल रहा बड़ा फायदा

Alexa Plus एक पेड सर्विस है, जिसकी कीमत 19.99 डॉलर यानी करीब 1,720 रुपये प्रति माह रखी गई है. वहीं Amazon Prime मेंबर्स, जो 14.99 डॉलर यानी करीब 1,290 रुपये प्रति माह पहले से दे रहे हैं, उन्हें यह नई Alexa AI सर्विस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिल रही है. इस पैकेज में Alexa का नया AI अवतार और एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं, जिससे Prime सब्सक्रिप्शन की वैल्यू और बढ़ जाती है.

अमेरिका तक सीमित है नया Alexa AI

हालांकि Amazon ने साफ किया है कि Alexa Plus और इसका नया AI अवतार फिलहाल सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध है. भारत समेत बाकी देशों के यूजर्स को इसके ग्लोबल लॉन्च का इंतजार करना होगा. कंपनी अभी यह देखना चाहती है कि अमेरिकी बाजार में यूजर्स इसे किस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और किन सुधारों की जरूरत है.

वेब और ऐप पर भी मिलेगा फ्री एक्सेस

Amazon ने Alexa Plus को एक्सेस करने की शर्तों में भी बदलाव किया है. अब यूजर्स इसे Alexa की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए भी फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं. इस वर्जन के लिए Prime मेंबर होना जरूरी नहीं है, लेकिन इसमें फीचर्स सीमित रहेंगे. यह एक चैटबॉट की तरह काम करेगा, जहां यूजर्स सवाल पूछ सकते हैं या ट्रैवल प्लान जैसी बेसिक मदद ले सकते हैं.

AI रेस में Amazon की नई रणनीति

Amazon का यह कदम काफी दिलचस्प माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब Gemini और ChatGPT जैसे AI टूल्स वेब ब्राउजर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. Amazon का कहना है कि Alexa Plus को Nova और Anthropic के AI मॉडल्स से पावर दिया गया है, जिससे इसकी क्षमताएं और मजबूत होती हैं.

क्या-क्या कर पाएगा Alexa Plus

Alexa Plus में एजेंटिक क्षमताएं भी दी गई हैं. यानी यह यूजर्स की तरफ से खाना ऑर्डर कर सकता है, पसंदीदा कैफे ढूंढ सकता है, कैब बुक कर सकता है और स्मार्ट होम डिवाइसेज को ऑटोमेट कर सकता है. Amazon का दावा है कि अर्ली एक्सेस प्रोग्राम के तहत अमेरिका में लाखों लोग पहले ही इसका इस्तेमाल कर चुके हैं.

भारत को कब मिलेगा नया Alexa

Alexa के AI अवतार की वापसी भले ही उत्साहजनक हो, लेकिन Amazon का अमेरिका तक सीमित रहना कई सवाल खड़े करता है. भारत जैसे बड़े बाजार में यूजर्स अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि यह AI असिस्टेंट कब लॉन्च होगा. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी रिलीज करेगी ताकि Alexa AI सीख सके, बेहतर बने और बाकी AI प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दे सके.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts