Saturday, May 16, 2026
Homeव्यापारbusiness-news-update-share-market-gold-silver-petrol-diesel, Fpi invests 8129 cr february top firms value jumps 455 lakh...

business-news-update-share-market-gold-silver-petrol-diesel, Fpi invests 8129 cr february top firms value jumps 455 lakh cr

-


  • Hindi News
  • Business
  • Business news update share market gold silver petrol diesel, Fpi Invests 8129 Cr February Top Firms Value Jumps 455 Lakh Cr

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर इनकम टैक्स से जुड़ी रही। इनकम टैक्स विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का नया ड्राफ्ट जारी कर दिया है। ये नए नियम अगले फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे। वहीं पिछले हफ्ते शेयर बाजार में रही तेजी के कारण भारत के टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल फर्म्स में से 8 की कम्बाइंड मार्केट वैल्यूएशन 4.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज इनमें सबसे बड़ी गेनर रही।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स का IPO ओपन होगा।
  • सैमसंग की F सीरीज में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F70e लॉन्च होगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. नए इनकम टैक्स नियमों का ड्राफ्ट जारी: नियमों की संख्या 511 से घटकर 333 हुई; 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया सिस्टम

इनकम टैक्स विभाग ने शनिवार को ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का नया ड्राफ्ट जारी कर दिया है। ये नए नियम अगले फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे। सरकार का मकसद टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया को सरल बनाना और आम टैक्स पेयर्स के लिए नियमों को आसान बनाना है।

नए प्रस्तावित ड्राफ्ट में नियमों और फॉर्म की संख्या में भी कटौती की गई है। अभी तक लागू ‘इनकम टैक्स रूल्स, 1962’ में कुल 511 नियम और 399 फॉर्म थे। नए ड्राफ्ट में इन्हें घटाकर अब सिर्फ 333 नियम और 190 फॉर्म कर दिया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. टॉप-10 फर्म्स में 8 की वैल्यू ₹4.55 लाख करोड़ बढ़ी: रिलायंस को ₹1.41 लाख करोड़ का फायदा; AI की वजह से IT कंपनियों की वैल्यूएशन गिरी

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में रही तेजी के कारण भारत के टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल फर्म्स में से 8 की कम्बाइंड मार्केट वैल्यूएशन 4.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज इनमें सबसे बड़ी गेनर रही। बीते 5 दिनों में सेंसेक्स 2,857.46 अंक या 3.53% चढ़ा।

इससे टॉप-10 में रिलायंस, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर गेनर्स रहे, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस की वैल्यूएशंस घटीं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. FPI ने फरवरी में अब-तक ₹8,129 करोड़ की खरीदारी की: भारत-US ट्रेड डील पर अपडेट से सपोर्ट मिला; विदेशी निवेशकों ने जनवरी में ₹35,962 करोड़ निकाले थे

फरवरी के पहले हफ्ते में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारतीय शेयर बाजार में नेट खरीदार बन गए हैं। उन्होंने एक हफ्ते में ₹8,100 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है।

ये खरीदारी इंडिया-US ट्रेड डील की वजह से आई है, जिससे मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट आया है। पिछले तीन महीनों से FPI लगातार बिकवाली कर रहे थे, लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. आय फाइनेंस का IPO ओपन होगा:इसमें 11 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम ₹14,964 निवेश करने होंगे

गुरुग्राम बेस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस अपना IPO लेकर आ रही है। पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू 9 फरवरी को खुलेगा और निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है।

IPO के आधिकारिक तौर पर खुलने से पहले कंपनी ने 6 फरवरी को एंकर निवेशकों के जरिए 454.5 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी ने अपर प्राइस बैंड पर 19 एंकर इन्वेस्टर्स को 3.52 करोड़ शेयर अलॉट किए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts