Monday, May 18, 2026
HomeतकनीकChrome Android में Pinned Tabs फीचर रोलआउट, ब्राउज़िंग अब और आसान.

Chrome Android में Pinned Tabs फीचर रोलआउट, ब्राउज़िंग अब और आसान.

-


Last Updated:

Google Chrome के लेटेस्ट Android अपडेट में Pinned Tabs फीचर रोलआउट हो गया है. अब यूजर्स जरूरी टैब को पिन कर सकते हैं, जो ब्राउज़र बंद करने के बाद भी सबसे ऊपर दिखाई देंगे. जानिए इस नए फीचर को कैसे इस्तेमाल करें और क्या हैं इसके फायदे…

ख़बरें फटाफट

Google ने Android यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, Chrome में मिलने लगा ये खास फीचरZoom

Pinned Tabs फीचर लाइव.

गूगल ने दिसंबर 2025 में घोषणा की थी कि वह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Chrome ब्राउज़र में पिन्ड टैब (Pinned Tabs) फीचर लाने वाला है. अब कंपनी ने इस सुविधा को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. यह फीचर पहले Windows, Mac और Linux जैसे डेस्कटॉप वर्जन में उपलब्ध था, लेकिन अब Android यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे.

नए Chrome for Android वर्जन 144.0.7559.132 अपडेट के बाद यूजर्स अपने जरूरी टैब को पिन कर सकते हैं. इस फीचर की खास बात यह है कि पिन किया गया टैब हमेशा टैब लिस्ट के सबसे ऊपर दिखाई देगा. यहां तक कि अगर आप ब्राउज़र बंद भी कर दें, तब भी दोबारा खोलने पर पिन किया गया टैब सबसे ऊपर ही रहेगा.

ऐसे करें Pinned Tabs का इस्तेमाल
क्रोम में किसी टैब को पिन करने के लिए उस टैब पर कुछ सेकंड तक प्रेस करके रखें. इसके बाद जो मेन्यू खुलेगा, उसमें ‘Pin tab’ ऑप्शन चुन लें. टैब तुरंत ऊपर की तरफ लॉक हो जाएगा. अगर आप टैब को अनपिन करना चाहते हैं, तो उसी प्रोसेस को दोहराएं या सीधे टैब बंद कर दें.

गूगल का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को वहीं से काम शुरू करने में मदद करेगा, जहां उन्होंने छोड़ा था. यानी जिन वेबसाइट्स का आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं, उन्हें बार-बार खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये अपडेट एंड्रॉयड पर डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरिएंस देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल क्रोम को एंड्रॉयड के नए डेस्कटॉप मोड के साथ बेहतर तरीके से काम करने के लिए भी अपडेट कर रहा है. डेस्कटॉप मोड एंड्रॉयड 16 QPR1 का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें डिवाइस को एक्सटर्नल डिस्प्ले से कनेक्ट करने पर मल्टी-विंडो लेआउट मिलता है.

क्रोम का ये नया फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ब्राउज़िंग एक्सपीरिएंस को ज्यादा आसान और प्रोडक्टिव बना सकता है.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts