Thursday, May 21, 2026
Homeव्यापारGoogle CEO Sundar Pichai’s pay package for 2024 revealed, Salary, stock awards,...

Google CEO Sundar Pichai’s pay package for 2024 revealed, Salary, stock awards, and many more | सुंदर पिचाई को 2024 में ₹91.42 करोड़ तनख्वाह मिली: यह गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से 32 गुना ज्यादा, CEO को 2023 में ₹74.98 करोड़ मिले थे

-


  • Hindi News
  • Business
  • Google CEO Sundar Pichai’s Pay Package For 2024 Revealed, Salary, Stock Awards, And Many More

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गूगल ने 2024 में पिचाई की पर्सनल सिक्योरिटी पर ₹70.47 करोड़ खर्च किए थे। - Dainik Bhaskar

गूगल ने 2024 में पिचाई की पर्सनल सिक्योरिटी पर ₹70.47 करोड़ खर्च किए थे।

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने 2024 में 10.73 मिलियन डॉलर यानी 91.42 करोड़ रुपए सैलरी ली है। यह उनकी 2023 की सैलरी से करीब 22% ज्यादा है। 2023 में उन्होंने 8.8 मिलियन डॉलर सैलरी (74.98 करोड़ रुपए) ली थी।

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के 2025 के प्रॉक्सी स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी गई है। वहीं 2022 में सुंदर पिचाई को 226 मिलियन डॉलर यानी 1,925 करोड़ रुपए तनख्वाह मिली थी, जिसमें परफॉर्मेंस गोल्स से जुड़े स्टॉक ग्रांट भी शामिल थे।

पिचाई के सैलरी पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

  • पिचाई के सैलरी पैकेज में स्टॉक अवार्ड्स और कंपनसेशन शामिल है। हालांकि, उनकी बेस सैलरी सिर्फ 2 मिलियन डॉलर यानी 17.05 करोड़ रुपए है।
  • यह किसी भी स्टैंडर्ड के हिसाब से एक सॉलिड पै-चेक है। हालांकि, इंटरेस्टिंग बात यह है कि कंपनी उनकी पर्सनल सिक्योरिटी पर करोड़ों रुपए खर्च करती है।
  • 2024 में पिचाई की सिक्योरिटी के लिए 8.27 मिलियन डॉलर (₹70.47 करोड़) खर्च किए गए, जो पिछले साल के 6.78 मिलियन डॉलर (₹57.76 करोड़) से 22% ज्यादा है।
  • यह कोई लग्जरी पर्क नहीं है। यह लागत सीधे पिचाई की हाई-प्रोफाइल पोजिशन और उसके साथ आने वाली सेफ्टी रिस्क से जुड़ी है।
  • सिक्योरिटी पैकेज में घर की निगरानी से लेकर ट्रैवल प्रोटेक्शन और यहां तक ​​कि पर्सनल ड्राइवरों तक सब कुछ शामिल है।
  • अल्फाबेट ने बताया कि पिचाई के लिए यह कोई पर्सनल बेनेफिट नहीं माना जाता, यह बस उनकी जॉब का एक जरूरी हिस्सा है।
सुंदर पिचाई 2015 में गूगल के CEO बने थे।

सुंदर पिचाई 2015 में गूगल के CEO बने थे।

पिचाई की तनख्वाह गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से 32 गुना ज्यादा

सबसे इंटरेस्टिंग बात यह है कि पिचाई को गूगल के एक फुल टाइम एम्प्लॉई से कई ज्यादा सैलरी मिलती है। गूगल के एक एवरेज फुल टाइम एम्प्लॉई को 2024 में 3,31,894 डॉलर यानी 2.82 करोड़ रुपए सैलरी दी गई थी, जो 2023 से 5% ज्यादा है।

इस हिसाब से देखा जाए तो CEO की सैलरी गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से लगभग 32 गुना ज्यादा है। 2024 में गूगल में टोटल 1,83,323 फुल टाइम एम्प्लॉइज काम करते थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts