Saturday, May 23, 2026
HomeदेशJyoti Malhotra Spy Case | ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी जासूसी केस: ट्रैवल कंपनी...

Jyoti Malhotra Spy Case | ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी जासूसी केस: ट्रैवल कंपनी ने तोड़ा संबंध

-


Last Updated:

Jyoti Malhotra Pakistani Spy Latest News: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से जुड़े खुलासे जारी हैं. ट्रैवल कंपनी कौशल्या ट्रिप ने उसके साथ किया कोलैबोरेशन खत्म कर दिया है. कंपनी ने सभी वीडियो हटाए …और पढ़ें

जासूस ज्योति को एक और झटका, ट्रैवल कंपनी ने तोड़ा नाता, बोली – हमें नहीं था...

पाकिस्तानी जासूस से ट्रैवल कंपनी कौशल्या ट्रिप ने कोलैबोरेशन खत्म कर लिया है. (फोटो Instagram)

हाइलाइट्स

  • ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी के आरोप लगे हैं.
  • कौशल्या ट्रिप ने ज्योति से नाता तोड़ा.
  • कंपनी ने ज्योति के सभी वीडियो हटाए.

Jyoti Malhotra Pakistani Spy Latest News: जासूसी केस में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. उसके साथ कोलैबोरेशन करने वाली ट्रैवल कंपनी कौशल्या ट्रिप ने अब इस कोलैबोरेशन से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है. कंपनी ने ज्योति के साथ बनाए गए सभी ट्रैवल वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिए हैं.

गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप लगे हैं और उनकी गिरफ्तारी के बाद ये मामला सुर्खियों में है. अब तक इस केस में कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अभी जारी है.

पढ़ें- ज्योति मल्होत्रा करती थी 20 हज़ार की नौकरी, फिर शुरू किया यूट्यूब चैनल, जानें कैसे बन गई पाकिस्तान की जासूस

कंपनी ने इस मामले में बयान जारी कर कहा –

हम हाल ही में ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी खबरों से हैरान और दुखी हैं. हमारे बीच हुआ कोलैबोरेशन पूरी तरह रचनात्मक था. हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा. हम अब उसके साथ किसी भी जुड़ाव से खुद को अलग करते हैं.

कंपनी ने यह भी कहा कि वे हमेशा जिम्मेदार और पारदर्शी साझेदारियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

कंपनी का बयान.

कहां-कहां हुआ था कोलैबोरेशन?
जानकारी के मुताबिक, कौशल्या ट्रिप ने ज्योति मल्होत्रा के साथ चार ट्रैवल डेस्टिनेशन के लिए कोलैब किया था. अमृतसर, केरल और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल इसमें शामिल हैं. इन जगहों के वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिए गए हैं.

गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. जासूसी कांड में उनकी गिरफ्तारी के साथ ही हरियाणा पुलिस ने इस मामले में 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के साथ संपर्क में थे और उन्हें संवेदनशील जानकारी पहुंचा रहे थे. इस तरह इस जासूसी कांड में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और मामले की जांच जारी है.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

जासूस ज्योति को एक और झटका, ट्रैवल कंपनी ने तोड़ा नाता, बोली – हमें नहीं था…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts