Saturday, May 16, 2026
HomeतकनीकOnePlus 16 लीक: 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है अगला फ्लैगशिप,...

OnePlus 16 लीक: 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है अगला फ्लैगशिप, 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद

-


वनप्लस 15 के लॉन्च हुए अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, लेकिन इसी बीच वनप्लस 16 को लेकर लीक सामने आने लगे हैं. चीन के मशहूर टिप्सटर्स के मुताबिक कंपनी अपने अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में बड़े हार्डवेयर अपग्रेड की टेस्टिंग कर रही है. इन लीक में खासतौर पर कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को लेकर बड़ी जानकारियां सामने आई हैं.

हालांकि वनप्लस ने अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस 16 में दमदार कैमरा सेटअप, अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और काफी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है.

वनप्लस 16 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
वीबो पर टिप्सटर Digital Chat Station के मुताबिक, वनप्लस 16 में नया 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है. ये सेंसर वनप्लस 15 के मुकाबले बड़ा होगा, जिससे बेहतर जूम और लो-लाइट फोटोग्राफी संभव हो सकेगी.

इसके अलावा फोन में दो 50MP कैमरा सेंसर, एक 200MP प्राइमरी सेंसर और एक मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर मिलने की बात कही जा रही है. ये अडिशनल सेंसर फोटो में कलर एक्युरेसी और इमेज प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

डिस्प्ले की बात करें तो वनप्लस 16 में फ्लैट पैनल देखने को मिल सकता है, जो 200Hz से ज्यादा रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. अगर ऐसा होता है, तो यह स्मार्टफोन मार्केट में सबसे स्मूद डिस्प्ले वाले फोन्स में शामिल हो सकता है.

बैटरी और प्रोसेसर में भी बड़ा अपग्रेड
लीक्स के मुताबिक, वनप्लस एक नई ‘Glacier Battery’ पर काम कर रहा है, जिसकी क्षमता करीब 9000mAh हो सकती है. ये वनप्लस 15 की तुलना में काफी बड़ा अपग्रेड होगा और लंबे बैटरी बैकअप की उम्मीद की जा सकती है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो उस समय का सबसे पावरफुल प्रोसेसर माना जा सकता है.

वनप्लस 16 लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 16 को दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. इस सीरीज़ में वनप्लस 16 के साथ वनप्लस 16 Pro मॉडल भी आ सकता है. कीमत की बात करें तो भारत में इसकी संभावित कीमत 75,000 से 80,000 रुपये के बीच हो सकती है.

ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर ये लीक सच साबित होते हैं, तो वनप्लस 16 कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल और फीचर-लोडेड स्मार्टफोन बन सकता है.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts