Thursday, May 21, 2026
HomeदेशOperation Sindoor Debate: विपक्ष पहले दिन से हाथों में तख्ती-बैनर लेकर... किरेन...

Operation Sindoor Debate: विपक्ष पहले दिन से हाथों में तख्ती-बैनर लेकर… किरेन रिजिजू बोले, 28 जुलाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में बहस

-


Last Updated:

Operation Sindoor Debate: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए तैयार है और उम्मीद जताई कि 28 जुलाई से संसद सत्र सही तरीके से चलेगा.

'28 जुलाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद में बहस, उम्मीद करता हूं कि...'किरेन रिजिजू ने विपक्ष से कहा कि सरकार चर्चा को तैयार है. (पीटीआई)

हाइलाइट्स

  • सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए तैयार है.
  • 28 जुलाई से संसद सत्र सुचारू रूप से चलने की उम्मीद.
  • विपक्ष पीएम मोदी से जवाब की मांग कर रहा है.
नई दिल्ली. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए तैयार है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए उम्मीद जताई कि 28 जुलाई से संसद सत्र सही तरीके से चलेगी. उन्होंने कहा, “मानसून सत्र के पहले सत्र के पहले दिन की गतिविधि सभी लोगों ने देखी. इस सत्र में मांग की गई थी की पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होनी चाहिए. हमने विपक्ष से कहा कि सरकार इसपर चर्चा को तैयार है. लेकिन विपक्ष ने पहले दिन से हाथों में तख्ती-बैनल लेकर विरोध करना शुरू कर दिया.”

किरेन रिजिजू ने आगे कहा, “मैं फिर से विपक्ष से बोलता हूं कि सरकार चर्चा को तैयार है. अभी तक सरकार सिर्फ एक बिल पास करा पाई है. लोग हमें संसद में इसलिए ही भेजते हैं. हम अगले सोमवार को ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर चर्चा करने को तैयार हैं. सहमति भी बन गई है. मैं उम्मीद करता हूं कि 28 जुलाई से सुचारू रूप से सदन चलेगा.”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब की मांग कर रहे विपक्ष को लेकर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि संबंधित मुद्दे से जुड़े मंत्री ही सदन को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा, “हम नियम के तहत चर्चा को तैयार हैं. विपक्ष की तरफ से कौन बोलेगा, ये सरकार तय नहीं करेगी. और इसी तरह से सरकार की तरफ से कौन बोलेगा, वो विपक्ष तय नहीं करेगी. विपक्ष पीएम मोदी को बोलने को बाध्य नहीं कर सकती है. जो उस मुद्दे से जुड़ा होगा, वही जवाब देगा. ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर चर्चा जरूर होगी.”

इससे पहले शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर जब विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया था तो अध्यक्ष बिरला ने उनसे गतिरोध समाप्त करने का आग्रह करते हुए कहा था कि विपक्ष को किसी विषय पर चर्चा करनी है तो वे आएं, सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके गतिरोध को समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा, “हर मुददे पर सरकार से बात करके चर्चा का रास्ता निकाला जा सकता है.” पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण मानसून सत्र के पहले सप्ताह में सदन की कार्यवाही बाधित रही.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

’28 जुलाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में बहस, उम्मीद करता हूं कि…’



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts