Sunday, May 17, 2026
HomeतकनीकOppo और Xiaomi टेस्ट कर रहे 200MP डुअल रियर, 100MP फ्रंट कैमरा...

Oppo और Xiaomi टेस्ट कर रहे 200MP डुअल रियर, 100MP फ्रंट कैमरा फोन

-


Last Updated:

स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक चीनी कंपनी 200MP के दो रियर कैमरे और 100MP फ्रंट कैमरे वाले फ्लैगशिप फोन की टेस्टिंग कर रही है….

ख़बरें फटाफट

200MP के दो रियर कैमरे और 100MP वाला सेल्फी कैमरा- किस कंपनी का आ रहा नया फोन?Zoom

फोटो: AI.

स्मार्टफोन कंपनियां अब कैमरा टेक्नोलॉजी को लेकर एक नई रेस में उतर चुकी हैं. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बड़ी चीनी कंपनी अपने आने वाले फ्लैगशिप फोन में 200 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 100 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देने की तैयारी कर रही है. अगर ऐसा होता है तो यह इंडस्ट्री का पहला 100MP सेल्फी कैमरा वाला मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन हो सकता है.

मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट में दावा किया है कि कंपनी एक 100MP फ्रंट कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है. बताया जा रहा है कि यह एक कस्टम स्मॉल पिक्सल सेंसर होगा, जिसमें पिक्सल-बिनिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो और ज्यादा डिटेल मिल सकती है.

सिर्फ फ्रंट कैमरा ही नहीं, इस फोन में 200MP के दो रियर कैमरे भी दिए जा सकते हैं. हालांकि इन दोनों कैमरों की भूमिका क्या होगी, यह अभी साफ नहीं है. माना जा रहा है कि एक कैमरा मेन वाइड एंगल के लिए होगा, जबकि दूसरा टेलीफोटो या पेरिस्कोप जूम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे अलग-अलग फोकल लेंथ पर भी हाई डिटेल फोटो मिल सकेगी.

रिपोर्ट में ब्रांड का नाम साफ नहीं बताया गया है, लेकिन चर्चाएं Oppo और Xiaomi के इर्द-गिर्द घूम रही हैं. पहले खबर आई थी कि Oppo Find X9s और Find X10 Pro में डुअल 200MP कैमरा मिल सकता है. वहीं Xiaomi 18 Pro को भी दो 200MP सेंसर के साथ टेस्ट किए जाने की बात सामने आई थी.

फिलहाल ये सब टेस्टिंग स्टेज में है, इसलिए लॉन्च तक कुछ बदलाव हो सकते हैं. लेकिन अगर यह फीचर फाइनल हो जाता है, तो मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

200MP के दो रियर कैमरे और 100MP वाला सेल्फी कैमरा- किस कंपनी का आ रहा नया फोन?



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts