Friday, May 22, 2026
Homeव्यापारPakistan Petrol Price Cut & Ministers Salary Halt After Protests

Pakistan Petrol Price Cut & Ministers Salary Halt After Protests

-


36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग का असर दिख रहा है। वहां अगले 6 महीने तक मंत्रियों का वेतन रोक दिया गया है। दो दिन पहले पेट्रोल 137 रुपए और डीजल 184 रुपए महंगा किया गया था। हालांकि, देशभर में विरोध हुआ तो शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल 80 रुपए सस्ता कर दिया।

अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपए प्रति लीटर पर ही मिलेगा।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद 2 अप्रैल को कराची के पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लम्बी लाइनें लग गईं।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद 2 अप्रैल को कराची के पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लम्बी लाइनें लग गईं।

कैबिनेट मंत्रियों की 6 महीने की सैलरी रुकी

बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शहबाज शरीफ ने कड़े उपायों का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब मंत्रियों को अगले 6 महीने तक वेतन नहीं मिलेगा।

आधी रात को देश के नाम संबोधन में दी जानकारी

शुक्रवार आधी रात को राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM शहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार ने जनता पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोल टैक्स को 80 रुपए घटाने का फैसला किया है। नई कीमतें देशभर के पेट्रोल पंपों पर तुरंत लागू हो गई हैं। शरीफ ने यह भी साफ किया कि पेट्रोल की ये कीमतें कम से कम अगले एक महीने तक स्थिर रहेंगी।

पहले ₹458 के पार पहुंच गई थी कीमत

शहबाज सरकार ने दो दिन पहले पेट्रोल पर टैक्स 105 रुपए से बढ़ाकर 160 रुपए कर दिया था। इससे यहां पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपए से बढ़कर 458.41 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई थी।

हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत भी 184.49 रुपए बढ़कर 520.35 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। हालांकि, डीजल पर लेवी को खत्म कर दिया गया था, जिसके बाद पेट्रोल की कीमतों में भी राहत देने की मांग उठ रही थी।

खाड़ी देशों के हालात को बताया महंगाई की वजह

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के बंद होने की वजह से दुनियाभर में पेट्रोलियम सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन हफ्तों से तेल की कीमतें रोजाना बढ़ रही थीं, लेकिन हमने आम आदमी की मुश्किलों को देखते हुए इसका बोझ जनता पर नहीं डाला। सरकार ने इस दौरान करीब 129 अरब रुपए की सब्सिडी दी।

किसानों, बाइकर्स और ट्रांसपोर्टर्स के लिए बड़े ऐलान

सिर्फ पेट्रोल की कीमत घटाने तक ही राहत सीमित नहीं है, पीएम ने कई वर्गों के लिए डायरेक्ट सब्सिडी की घोषणा की है

  • मोटरसाइकिल यूजर्स: इन्हें पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।
  • किसान: छोटे किसानों को प्रति एकड़ 1,500 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • रेलवे: पाकिस्तान रेलवे के इकोनॉमी क्लास के किरायों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया गया है।

कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर पर पहुंचे

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। ब्रैंट क्रूड की कीमत आज 7% की बढ़त के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया हैं।

भारत में भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई थी

इससे पहले भारत में भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए, जबकि डीजल पर 10 रुपए से शून्य कर दी गई। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts