Saturday, May 16, 2026
Homeव्यापारSensex Falls Over 100 Points; Nifty Drops 50; Auto & IT Sector...

Sensex Falls Over 100 Points; Nifty Drops 50; Auto & IT Sector Selling | सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट: 83,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक फिसला; ऑटो और IT सेक्टर में बिकवाली

-


मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 14 जनवरी को गिरावट है । सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। ऑटो और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं मेटल सेक्टर में 0.79% की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.24% ऊपर 4,703 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.53% ऊपर 54,370 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.90% ऊपर 27,090 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.20% ऊपर 4,138 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 13 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.80% गिरकर 49,191 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.10% गिरा। S&P 500 में 0.19% की गिरावट रही।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,499 करोड़ के शेयर बेचे

  • 13 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹1,499 करोड़ के शेयर बेचे।
  • इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹1,181 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में गिरावट रही

शेयर बाजार में 13 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,628 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही। ये 25,732 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी रही। फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल, IT और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts