Sunday, May 17, 2026
HomeतकनीकWhatsApp का नया धमाकेदार फीचर, अब प्रोफाइल फोटो के साथ लगेगी कवर...

WhatsApp का नया धमाकेदार फीचर, अब प्रोफाइल फोटो के साथ लगेगी कवर इमेज, जल्द हो सकता है लॉन्च

-


वॉट्सऐप अपने iOS यूज़र्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पर्सनल प्रोफाइल के लिए कवर फोटो फीचर पर काम कर रही है. इस फीचर की मदद से यूज़र्स अपनी प्रोफाइल में एक कवर फोटो लगा सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे फेसबुक और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलता है.

जानकारी के मुताबिक इस नए फीचर को WhatsApp iOS बीटा वर्जन 26.1.10.71 में देखा गया है, जो TestFlight ऐप के ज़रिए कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने बताया है कि वॉट्सऐप प्रोफाइल इंटरफेस में एक अलग सेक्शन तैयार कर रहा है, जहां कवर फोटो दिखाई देगी.

रिपोर्ट के मुताबिक ये कवर फोटो प्रोफाइल फोटो के ठीक ऊपर दिखाई देगी. यानी अब सिर्फ गोल प्रोफाइल फोटो ही नहीं, बल्कि उसके ऊपर एक बड़ा बैनर जैसा फोटो भी होगा. यह फीचर नया जरूर है, लेकिन पूरी तरह अनजान नहीं है, क्योंकि वॉट्सऐप बिज़नेस अकाउंट्स में ये सुविधा पहले से मौजूद है. वहां बिज़नेस यूज़र्स अपने ब्रांड या ऑफर को दिखाने के लिए कवर फोटो का इस्तेमाल करते हैं.

कवर फोटो लगाने की प्रोसेस भी काफी आसान होने की उम्मीद है. यूज़र कवर फोटो पर टैप करके या तो नया फोटो क्लिक कर सकते हैं या फिर अपनी गैलरी से कोई तस्वीर चुन सकते हैं.

हो सकती है एडजस्ट
इसके अलावा, फोटो को बाद में बदला या उसकी पोज़िशन एडजस्ट करना भी संभव होगा. एक बार कवर फोटो सेट हो जाने के बाद, ये यूज़र की अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स में भी दिखेगी और जब कोई दूसरा व्यक्ति प्रोफाइल देखेगा, तब भी दिखाई देगी.

हालांकि, फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग स्टेज में है और सभी यूज़र्स के लिए कब रोलआउट होगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. इस बीच वॉट्सऐप लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है. हाल ही में कंपनी ने नए मेंबर टैग्स, टेक्स्ट स्टिकर्स और इवेंट रिमाइंडर फीचर पेश किए हैं. इन अपडेट्स का मकसद यूज़र एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाना है.

कुल मिलाकर, अगर ये कवर फोटो फीचर सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च होता है, तो WhatsApp प्रोफाइल पहले से ज्यादा पर्सनल और आकर्षक हो सकती है.



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts