Saturday, May 23, 2026
Homeदेशपहलगाम अटैक: टीएमसी ने ऑपरेशन सिंदूर से बनाई दूरी, यूसुफ पठान बाहर

पहलगाम अटैक: टीएमसी ने ऑपरेशन सिंदूर से बनाई दूरी, यूसुफ पठान बाहर

-


Last Updated:

Multi-Party Delegation on Operation Sindoor: पहलगाम अटैक में पाकिस्तान की भूमिका उजागर करने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत मल्टी पार्टी डेलिगेशन भेजने का फैसला किया है. हालांकि, ममता बनर्जी की टीएमसी ने इस…और पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर: मोदी की टीम इंडिया से ममता की दूरी, यूसुफ पठान को जाने से रोका

टीएमसी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर डिप्लोमेसी’ से किया किनारा, यूसुफ पठान को बहुदलीय टीम में शामिल नहीं होने दिया.

हाइलाइट्स

  • टीएमसी ने ऑपरेशन सिंदूर से बनाई दूरी.
  • यूसुफ पठान डेलिगेशन में शामिल नहीं होंगे.
  • टीएमसी ने केंद्र को अपने फैसले की जानकारी दी.

पहलगाम अटैक में कैसे पाकिस्तान का हाथ है, इसका सबूत अब दुनिया और करीब से देखेगी. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत और पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए दुनियाभर में मल्टी पार्टी डेलिगेशन भेजने का फैसला कर लिया है. इस बीच ऑपरेशन सिंदूर के तहत विदेश जाने वाले डेलिगेशन से ममता बनर्जी की टीएमसी ने दूरी बना ली है. टीएमसी ने साफ कर दिया है कि यूसुफ पठान ऑपरेशन सिंदूर वाले डेलिगेशन में शामिल नहीं होंगे. टीएमसी ने इसकी जानकारी केंद्र को दे दी है.

सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी ने अपने लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को किसी भी डेलिगेशन का हिस्सा बनने से मना किया है. यूसुफ पठान को इस आधिकारिक दौरे से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, टीएमसी ने इसके पीछे कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है. लेकिन पार्टी की तरफ से यह फैसला केंद्र सरकार को बता दिया गया है. बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से सात डेलिगेशन वाली टीम विदेश जा रही है.

7 टीमें जाएंगी विदेश

दरअसल, सरकार ने पहले घोषणा की थी कि वह सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और जीरो टॉलरेंस की नीति पर दुनिया को भरोसे में लेने के लिए सात मल्टी पार्टी डेलिगेशन भेजेगी. इन डेलिगेशन को दुनिया की कई बड़ी राजधानियों का दौरा करना है. इनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देश भी शामिल हैं. इन सातों डेलिगेशन को अलग-अलग पार्टी के लोग लीड कर रहे हैं.

  1. शशि थरूर (कांग्रेस)
  2. रविशंकर प्रसाद (भाजपा)
  3. बैजयंत पांडा (भाजपा)
  4. संजय कुमार झा (जदयू)
  5. कनिमोझी (डीएमके)
  6. सुप्रिया सुले (एनसीपी-शरद गुट)
  7. श्रीकांत शिंदे (शिवसेना)

क्यों भेजा जा रहा डेलिगेशन-कितने नेता

इन सातों डेलिगेशन में 51 नेता 32 देशों और ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेंगे. इनमें मौजूदा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद 6-7 मई की दरमियानी रात को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया था. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया था. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में और हमले किए और उसके कई एयरबेस को तबाह कर दिया. फिर दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच 10 मई को चर्चा हुई थी, जिसमें शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी.अब भारत दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का उद्देश्य और जरूरत समझाना चाहती है, यही कारण है कि प्रमुख साझेदारों के बीच डेलिगेशन भेजा जा रहा है.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

ऑपरेशन सिंदूर: मोदी की टीम इंडिया से ममता की दूरी, यूसुफ पठान को जाने से रोका



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts